लखनऊ में बेटों की नशेबाजी में गई मां की जान: बेटी ने जांच की मांग की, लोगों में हत्या की चर्चा; बेटे बोले- बहन और गांववाले फंसाना चाहते हैं – Lucknow News h3>
सोमवती की मौत के पीछे ग्रामीणों ने दोनों बेटों को जिम्मेदार बताया है।
लखनऊ के इटौंजा अमानीगंज गांव में मंगलवार रात अपने दो बेटों के बीच जमीन के विवाद में बीच-बचाव करने गई बुजुर्ग मां की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर में मां की रातभर लाश पड़ी रही, लेकिन नशेबाजी के चलते बेटों पर इसका फर्क नहीं पड़ा। इसी बीच ग्रामीणों न
.
बेटी के पहुंचने पर घर में जमकर विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। ग्रामीणों और बेटी के बयानों के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दैनिक NEWS4SOCIALटीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल और गांववालों से बात की तो सामने आया कि नशेबाजी के चलते बड़े बेटे ने अपने हिस्से का खेत बेच डाला और बची प्रॉपर्टी भी बेचना चाहता था।
इसी बात को लेकर घर में रोज विवाद होता था। बेटी और ग्रामीणों का कहना है कि बेटों ने प्रॉपर्टी के लिए मां के साथ मारपीट की और सीढ़ी से धक्का देकर गिरा दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इसकी जांच की जानी चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि नशेबाजी के चलते पूरे परिवार से कोई नहीं बोलता। दोनों भाइयों ने छत से धक्का देकर मां की हत्या की।
गांववालों ने जो कहा उसे पढ़िए
दैनिक NEWS4SOCIALकी टीम जब गांव पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी ने यही बात कही कि नशेबाज बेटों ने बुजुर्ग मां को सीढ़ी से धक्का देकर गिराया, जिससे उसकी मौत हो गई। नशेबाज बेटों से विवाद और थाना पुलिस से बचने के लिए कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार रात को सोमवती (70) के बड़े बेटे मोहित शुक्ल और रोहित शुक्ल के बीच खेत बेचने को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों शराब के नशे में थे। मारपीट में मोहित के सिर और पैर में चोट आई। जब सोमवती ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट कर छत से धक्का दे दिया।
उनकी चीख सुनकर लोग जुट गए। इससे दोनों बेटों ने गांववालों को ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसीबीच गांव के कुछ लोगों ने डालीगंज शंकरनगर में रहने वाली बेटी मंजू को सूचना दे दी। उसके सुबह आने पर घटना की जानकारी हुई। उसके बाद घर में दोबारा विवाद हुआ। बेटी के पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कि इन्हीं सीढ़ियों से सोमवती देवी गिर गईं जिससे उनकी मौत हो गई।
अंतिम संस्कार के दौरान भी हुआ हंगामा
ग्रामीणों का कहना है कि मोहित और रोहित दोनों बड़े नशेड़ी हैं। मोहित नशेबाजी के चलते अपने हिस्से का खेत बेच चुका है। वहीं, छोटे भाई रोहित का नशेबाजी के चलते दिमाग कम हो गया है। उसी की प्रॉपर्टी बेचने को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। मंगलवार को उसी को लेकर विवाद हुआ था।
बेटी मंजू ने इस पूरे मामले की जांच की मांग के साथ पुलिस को सूचना दी थी। इसके चलते दोनों बेटों मोहित-रोहित ने अंतिम संस्कार के वक्त भी जमकर हंगामा किया। यहां तक कि आसपास के लोगों को पुलिस से कुछ भी कहने पर धमकाया था।
मृतका सोमवती का बड़े बेटे मोहित के सिर और पैर में चोट आई है। छोटे भाई से विवाद और मारपीट हुई थी।
हमारे बीच मां गई, सीढ़ी से पैर फिसला
सोमवती के बेटे मोहित का कहना है कि भाई से नशे में लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। पत्नी अर्चना बीच-बचाव कर रही थी। इसी बीच मां भी आ गई। उसी हाथापाई के दौरान उनका पैर सीढ़ी से फिसल गया और वह नीचे गिर गईं। उनके सिर और पैर में चोट आने से मौत हो गई।
मोहित की पत्नी अर्चना का कहना है कि सास की मौत की जानकारी सुबह हुई।
बहन और गांववाले मिलकर फंसाना चाहते हैं
सोमवती के सीढ़ी से गिरने से मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मोहित से लेकर पत्नी अर्चना तक के पास घटना के बाद पुलिस को सूचना न देने का कोई जवाब नहीं था। घटना के वक्त मोहित और रोहित के अलावा घर में मोहित की पत्नी अर्चना के साथ तीन बच्चे अंशिका, अवंतिका और यश थे।
इस बारे में जब मोहित की पत्नी अर्चना से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों में आए दिन नशेबाजी को लेकर विवाद हो रहता है। उस दिन भी विवाद हो रहा था। पहले हमने रोका, लेकिन विवाद कम न होने पर बच्चों के साथ कमरे में चले गए।
उसी दौरान सास सीढ़ी से गिर गईं जिसकी जानकारी सुबह हुई। टीम ने यही सवाल जब मोहित से किया कि पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी, तो वह भड़क गया। कहा कि बहन और गांववाले पुलिस-मीडिया की मदद से परिवार को फंसाना चाहते हैं।
तस्वीर रोहित की है। उसका कहना है कि भाई ने विवाद शुरू किया था, हम तो कुछ दिन पहले ही अस्पताल से आए हैं।
पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर करेगी कार्रवाई
इटौंजा पुलिस का कहना है कि परिजनों ने सीढ़ी से पैर फिसलने की बात कही थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
————————
ये खबर भी पढ़िए…
सहारा बाजार खाली करवाने पहुंचे LDA अधिकारियों के सामने बवाल:व्यापारी विरोध करते रहे, अफसरों ने ताले जड़े
लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे के पास सहारा बाजार खाली करवाने पहुंचे LDA अधिकारियों के सामने दुकानदारों ने बवाल शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने सामान में तोड़फोड़ भी की। अधिकारियों से नोकझोंक की। उनका कहना है कि कार्रवाई के बाद हमारी शिफ्टिंग या फिर से आवंटन का आदि का लिखित आश्वासन दिया जाए। (पूरी खबर पढ़िए)
