लखनऊ में निकोलस पूरन ने लगाई बड़ी हिट्स: प्रैक्टिस सेशन में खोले हाथ,ऋषभ पंत ने एक हाथ से लगाया सिक्स,श्रेयस अय्यर की दिखी क्लास – Lucknow News h3>
लखनऊ में मैच से पहले देर शाम को LSG और PBKS के खिलाड़ियों ने नेट्स पर पसीना बहाया है। LSG बल्लेबाज निकोलस पूरन ने नेट्स में लंबे चक्के मेडान पर लगाए। आधे घंटे से अधिक समय तक बैटिंग करते हुए निकोलस की निगाह बड़े शॉट्स लगाने पर रही। स्पिनर के साथ में व
.
पहले तस्वीरें देखिए
प्रैक्टिस सेशन में सिक्स लगाते LSG कप्तान ऋषभ पंत।
निकोलस पूरन ने कई बार गेंद बाउंड्री के बाहर भेजी।
स्ट्रेचिंग करते तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह।
ऋषभ पंत ने एक हाथ से लगाया छक्का, आयुष संघर्ष करते दिखे
LSG कप्तान ऋषभ पंत ने निकोलस के बाद प्रैक्टिस सेशन में बैटिंग शुरू की। इस दौरान वह भी बड़े शॉट्स लगाते हुए नजर आए। स्ट्रेट ड्राइव, हुक शॉट्स, रिवर्स स्कूप और स्वीप शॉट लगाते हुए ऋषभ नजर आए। बड़ी ड्राइव लगाने के दौरान उनके एक हाथ बैठ से छूट गया। इस दौरान एम सिद्धार्थ, शार्दुल ठाकुर, मिशेल मार्श, एडम मार्कम, प्रिंस यादव सहित अन्य खिलाड़ी भी फील्ड में नजर आए। LSG खिलाड़ियों का फोकस गेंद को कैच करने पर भी प्रैक्टिस के दौरान खूब रहा। काफी देर तक खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस के दौरान फील्डिंग की। वहीं, ऑलराउंडर आयुष बदौनी बड़ी हिट्स लगाने की कोशिश में स्ट्रगल करते हुए नजर आए। बड़ी हिट्स लगाने के दौरान उनके कैच कई बार 30 गज के घेरे में ही उठा।
पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने भी खूब बहाया पसीना।
हरनूर पन्नू ने लगाई बड़ी हिट्स, कप्तान श्रेयस अय्यर सधे अंदाज में दिखे
पंजाब किंग्स की तरफ से टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों के साथ में प्रैक्टिस की। श्रेयस की बैटिंग के दौरान शॉट्स का कांबिनेशन देखने को मिला। उन्होंने शॉर्ट बॉल पर खूब अभ्यास किया। पुल, कवर ड्राइव, कट और स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए भी वह नजर आए। इसके साथ ही मेड़ाफ़ के ऊपर से भी छक्के कई बार लगाए। वहीं, हरनूर पन्नू का भी खास टेंपरामेंट स्टेडियम में देखने को मिला। उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव के साथ में बड़ी हिट्स लगाई। अर्शदीप सिंह और यजुवेंद्र चहल ने भी काफी देर तक नेट्स में पसीना बहाया है।
कैच की प्रैक्टिस करते श्रेयस अय्यर।
