लखनऊ में आप पार्टी का प्रदर्शन- हंगामा: कार्यकर्ताओं को टांग कर ले गई पुलिस- इरम बोली-मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए – Lucknow News h3>
लखनऊ में आम आदमी का विरोध प्रदर्शन। स्कूलों के मर्जर के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कैसर बाग स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे पर जिला अध्यक्ष इरम रिजवी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। ‘मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए ,शिक्षा मंत्री मुर्द
.
कैसर बाग में कार्यकर्ताओ ने योगी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा और विरोध किया जिला अध्यक्ष इरम को पुलिस ने लाद कर गाड़ी में बैठाया । पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। विधानसभा की ओर बढ़ रहे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया । इस दौरान बहस और झड़प हुई।कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले रेल बेच दिया , एयरपोर्ट बेच दिया, बिजली विभाग के निजीकरण की तैयारी हो रही है। अब सरकारी स्कूलों में भी मर्जर के नाम पर ताला लगा रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे हैं कार्यकर्ता को टांग कर ले गई पुलिस
पुलिस और कार्यकर्ता में जमकर हुई झड़प
मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए
इरम रिजवी ने कहा कि 27 हजार स्कूलों को बंद कर दिया गया और बड़ी संख्या में मधुशाला खोला गया यह अफसोस नाक है।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया
‘पाठशाला बंद करके मधुशाला खोला जा रहा है’
इस्मा जहीर ने कहा कि अगर स्कूल बना नहीं सकते तो स्कूलों को बंद तो न किया जाए। लानत है ऐसी सरकार पर जो पाठशाला बंद करके मधुशाला खोल रही है। हमें मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए। सरकार पेंशन बंद करने को भलाई बताती है। यह जानते हैं कि अगर इस देश के बच्चे पढ़ लिख गए तो सवाल पूछेंगे। सरकार सवालों के घेरे में आने से बचने के लिए स्कूल बंद कर रही है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि स्कूलों को बंद करके मधुशाला खोला जाए।
‘गैर कानूनी तरीके से बुलडोजर चल रहा है’
इस सरकार ने मदरसों पर बुलडोजर चलाया। गैर कानूनी तरीके से कभी जाति के नाम पर तो कभी धर्म के नाम पर गरीबों के घर गिराए। जिसने इनके खिलाफ आवाज उठाई उस पर बुलडोजर चलेगा। जब तक यह सरकार स्कूल मर्जर का फैसला वापस नहीं ले लेती है आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा। हम लोग सड़क से लेकर सदन तक आम आदमी के लिए संघर्ष करने वाले लोग हैं।
स्कूल मर्जर एक धोखा है
इरम रिजवी ने कहा कि यह सरकार गरीब और छात्र विरोधी है । प्रदेश में 27 हजार से अधिक स्कूलों का मर्जर हो रहा है जो की बेहद अफसोस नाक है। छात्रों को बेहतर सुविधा देने के बजाय स्कूलों पर ताला लगा कर शिक्षा से दूर कर रही है। स्कूल मर्जर के खिलाफ हमारा ये आंदोलन जारी रहेगा। स्कूल मर्जर से छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इसके साथ ही सैकड़ो की संख्या में शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार आम जनता के साथ धोखा कर रही है।
