Advertising
<

लखनऊ- ब्रजेश पाठक 14 पालीक्लीनिक का करेंगे लोकार्पण: नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को किया गया अपग्रेड, एक्सपर्ट डॉक्टर करेंगे इलाज – Lucknow News

0
लखनऊ- ब्रजेश पाठक 14 पालीक्लीनिक का करेंगे लोकार्पण:  नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को किया गया अपग्रेड, एक्सपर्ट डॉक्टर करेंगे इलाज – Lucknow News

लखनऊ- ब्रजेश पाठक 14 पालीक्लीनिक का करेंगे लोकार्पण: नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को किया गया अपग्रेड, एक्सपर्ट डॉक्टर करेंगे इलाज – Lucknow News


लखनऊ के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (UPHC) को पॉलीक्लीनिक के रूप में अपग्रेड किया गया है। इन पॉलीक्लीनिक का लोकार्पण शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन पॉलीक्लीनिक के शुरू होने से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा अपने घर के नजदीक ही मिल सकेगी और उन्हें छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए बड़े सरकारी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 8 एक्सपर्ट डॉक्टर, 63 जांचे और 195 दवाओं मौजूद विभागीय योजना के मुताबिक सभी पॉलीक्लीनिक में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन और मनोचिकित्सक शामिल हैं।
पॉलीक्लीनिक में मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, मिनी पैथोलॉजी लैब और ईसीजी जांच की सुविधा मिलेगी। साथ ही 63 प्रकार की डायग्नोस्टिक सेवाएं और 195 प्रकार की आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। OPD में रोज 500 मरीज देखे जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रत्येक पॉलीक्लीनिक में प्रतिदिन करीब 500 ओपीडी मरीजों को सेवाएं देने की क्षमता विकसित की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक निर्धारित रोस्टर के अनुसार सप्ताह में दो दिन सेवाएं देंगे। जरूरत पड़ने पर टेलीमेडिसिन के माध्यम से भी मरीजों को परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। नया हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर हो रहा तैयार वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस पहल से शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी, मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे और जिला और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों पर बढ़ते मरीजों का दबाव भी कम होगा। इन 14 स्वास्थ्य केंद्रों को पालीक्लीनिक में किया गया अपग्रेड:
बरावंकला
वृंदावन
भरवारा
जियामऊ
पिपराघाट
जानकीपुरम
आईआईएम रोड
खरगापुर
जरहरा
चितवापुर एचपी औरंगाबाद
नादरगंज
चितवापुर यूएफडब्ल्यूसी
नाका
न्यू हैदरगंज

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News