लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग: मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर – Lucknow News

19
लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग:  मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर – Lucknow News

लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग: मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर – Lucknow News

लखनऊ के सरकारी लोकबंधु अस्पताल में रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर लगी है। यहां बच्चों का NICU भी है। यहीं पर महिलाओं की भी यूनिट है। इस फ्लोर पर 50-55 मरीज भर्ती थे।

.

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची। डॉक्टरों ने बताया कि हर कोशिश की जा रही है कि भर्ती बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी लोकबंधु अस्पताल पहुंच गए हैं।

पहले 5 तस्वीरें

आग लगने के बाद अस्पताल के बाहर जाते मरीज।

जब आग ज्यादा बढ़ी, तो मरीज भाiते नजर आए।

बदहवास लोग बीमार बच्चों को लेकर अस्पताल से बाहर की तरफ दौड़े।

मरीजों को स्ट्रेचर से बाहर लाया गया।

आग से वार्ड की गैलरी में भी धुआं भर गया। लोग भागते दिखे।

आग की वजह से पूरे अस्पताल में धुआं ही धुआं भरा हुआ है। अस्पताल की बिजली काट दी गई है। इससे अंधेरा हो गया। आग लगने पर बदहवास मरीज और उनके घरवाले बाहर की तरफ भागने लगे। कुछ तीमारदार अपने मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि आग रात करीब 10 बजे लगी। अभी तक की छानबीन में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।

लोकबंधु अस्पताल में लगी आग की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। DCP साउथ निपुण अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सिंगर भी मौके पर मौजूद हैं।

गंभीर रोगियों को मरीजों को लखनऊ के सिविल अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड की टीम कांच तोड़कर अंदर घुसी। फिलहाल घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। कर्मचारी और तीमारदार जान की परवाह किए बगैर मरीजों को बचाने में जुट गए। मुंह पर कपड़ा बांधकर कर्मचारी वार्ड में घुसे। धुएं की वजह से वार्ड में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

डिप्टी सीएम बोले- 200 मरीजों को बाहर निकाला गया

आग लगने की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि उन्होंने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर धुआं देखा गया। अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत मरीजों को वहां से शिफ्ट करना शुरू किया। करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया है। इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दमकल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई मरीज हताहत नहीं हुआ है। 2-3 गंभीर मरीजों को KGMU के ICU वार्ड में शिफ्ट किया गया है। कोई घबराने की कोई बात नहीं है, सभी लोग सुरक्षित हैं। आग के बाद अस्पताल में काफी मात्रा में धुआं हो गया है, जिसे बाहर निकाला जा रहा है। धुआं बाहर निकलने के बाद बिजली चालू की जाएगी। इसके बाद देखा जाएगा कि कहां कितना नुकसान हुआ है।

लखनऊ के डीएम विशाख जी ने बताया कि लोकबंधु हॉस्पिटल में लगी आग को काबू पा लिया गया है। सभी मरीजों को सकुशल सिविल और बलरामपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना कृष्णानगर पुलिस को रात 10 बजे अस्पताल में आग लगने की जानकारी मिली। तत्काल पर्याप्त मात्रा में फायर, पुलिसकर्मी और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया है। जो लोग अस्पताल में भर्ती थे, उनको रेस्क्यू करके नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

यह रमजान (33) हैं, जो काकोरी के रहने वाले हैं। अचानक भगदड़ मचने पर ये भी बाहर भागे।

काकोरी के मरीज रमजान ने बताया कि वह 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अचानक से अस्पताल में भाग शुरू हो गई। इसके बाद सभी मरीज भागने लगे। तीमारदार चीख रहे थे। अंदर बहुत खौफनाक मंजर था। मेरा ऑपरेशन होना था, लेकिन अभी घर जा रहे हैं। बाद में इलाज करवाएंगे। साथ में पत्नी और दो बच्चे भी हैं। हम लोग काफी डरे हुए हैं। अंदर पूरा अंधेरा हो गया था, कुछ समझ नहीं आ रहा था।

आग से बचकर बाहर निकले एक अन्य मरीज ने बताया कि हम लोग लेटे थे। अचानक धुआं दिखने लगा। फिर आग की लपटें दिखने लगीं। इसके बाद हम लोग तेजी से बाहर की तरफ भागे।

लखनऊ के रहने वाले महेश रावत का घर लोकबंधु अस्पताल से करीब 3 किलोमीटर दूर है। अस्पताल में उनकी बुआ का इलाज चल रहा है। महेश ने बताया कि मैं घर की छत पर था। अचानक अस्पताल से आग की लपटें उठती देखीं। मैं तुरंत भागकर यहां आया।

—————————–

यह खबर भी पढ़ें

इंजीनियर परिवार की एक साथ 5 अर्थियां उठीं, लखनऊ में बच्ची का शव देख देवरानी चीखी….भाभी उठो न, श्री गोद में है

लखनऊ में सोमवार को इंजीनियर परिवार के 5 लोगों अर्थियां एक साथ उठीं। यह देख वहां चीख-पुकार मच गई। देवरानी ने शव से लिपटकर चीखते हुए कहा- भाभी उठो, श्री आपकी गोद में है। अभी तो छुट्टियों का प्लान बना रही थीं…कहां चली गईं? इसके बाद रोते-रोते गश खाकर गिर पड़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News