रोटरी प्लैटिनम ने दान किया 75 यूनिट ब्लड: प्रयागराज में रक्तअर्पण कार्यक्रम के अन्तर्गतत अभियान का किया उद्घाटन – Prayagraj (Allahabad) News h3>
रक्तदान शिविर के बाद सर्टिफिकेट हासिल करते रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के पदाधिकारी।
रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम की तरफ से रविवार को एएनएचए ब्लड बैंक, सिविल लाइन्स की तरफ से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया गया। शिविर के मौके पर लोगों ने 75 से अधिक यूनिट रक्त दान किया। इसके साथ ही उन्होंने क्लब
.
डॉ. आशीष टंडन ने पहल को सराहा क्लब की तरफ से आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पांडेय ने पहल पर चर्चा की। मुख्य अतिथि एएनएचए ब्लड बैंक के अध्यक्ष और शहर के प्रसिद्ध फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष टंडन ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समय पर रक्त की उपलब्धता अनगिनत जीवन बचा सकती है। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम की तरफ से शुरू की गई पहल ‘रक्तअर्पण’ अभियान समाज के लिए अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्तदान क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक इस दौरान मौजूद रहे। इसमें राजेश गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, रक्तदान), तारिक खान (अध्यक्ष, प्रयागराज रीजन रक्तदान), असिस्टेंट गवर्नर अमृता अग्रवाल, डॉ. सुशील सिन्हा, डॉ. निकुंज अग्रवाल, डॉ. अवनीश सक्सेना, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. पीयूष दीक्षित, डॉ. एसडी वर्मा, डॉ. ऋषि सहाय, एवं राजीव वैश्य मुख्य रूप से शामिल रहे।
प्रदीप इसरानी कर चुके हैं 200 से अधिक बार रक्तदान रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम की तरफ से रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदीप इसरानी भी शामिल हुए। उन्होंने अब तक 200 से अधिक बार रक्तदान किया है। इसके अलावा वरिष्ठ रोटेरियन वाराणसी के राजेश गुप्ता ने भी रक्त दान किया। इनके नाम भी 100 से अधिक बार रक्तदान का रिकार्ड दर्ज किया जा चुका है। इस दौरान पूरे आयोजन की व्यवस्थाए शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. शरद जैन ने की। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर रजिस्ट्रेशन, रक्त संग्रह, मेडिकल समन्वय,स्वयंसेवकों की तैनाती से लेकर अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिविर के सफल संचालन में चेयरपर्सन, ब्लड डोनेशन डॉ. नेहा दुआ ओहरी, डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह, रोटेरियन नितिन चोपड़ा समेत क्लब के अन्य सदस्य शामिल रहे।
