रेलवे एक्ट में 4 साल में 7082 गिफ्तार, लाखों जुर्माना वसूला h3>
ऐप पर पढ़ें
पूर्व के वर्षों में काफी संवेदनशील रहा कोडरमा आरपीएफ पोस्ट को अब उत्कृष्ट कार्यो की पहचान स्थापित हुई है। कोडरमा आरपीएफ पोस्ट में इंस्पेक्टर पद पर रहे जवाहरलाल के नेतृत्व में तीन से चार सालों में की गई कार्रवाई में काफी बड़ी सफलता व उपलब्धि मिली है। रेलवे एक्ट में 4 साल में 7082 गिफ्तार व 17 लाख जुर्माना वसूला गया है। ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 साल की कार्रवाई में 158 मामलों में 116 गिरफ्तार व 10.40 लाख की संपत्ति बरामद की गई है। वहीं चलाये गए विशेष अभियान के दौरान 14 लाख मिली लीटर देसी-विदेशी शराब व 180 किलो गांजा जब्त किया गया है।
रेलवे एक्ट के तहत 4 साल में 7082 गिफ्तार, 17 लाख वसूला जुर्माना
आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल के नेतृत्व में रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं में की गई कार्रवाई के दौरान वर्ष 2021 से वर्ष 2024 के बीच अब तक 7082 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें जुर्माना स्वरूप रेलवे को करीब 17 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। ट्रेनों में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2021 में 56 मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई। करीब 14 लाख 14 हजार मिली लीटर शराब बरामद की गई। 2022 और 23 में सात मामले में 45 किलो गांजा भी जब्त किया गया। इसके अलावे गांजा के चार मामलों में 9 लाख 38 हजार रुपये मूल्य का करीब 94 किलो गांजा जब्त किया गया। साथ ही लगेज बरामद से संबंधित 27 मामलों में 2 लाख 51 हजार रुपए मूल की संपत्ति कब्जे में ली गई।
ऑपरेशन सतर्क के तहत 2022 से 24 के बीच 158 मामलों में 116 लोगों को किया गया गिरफ्तार :-
ऑपरेशन सतर्क के तहत 2022 से 24 के बीच की गई कार्रवाई में 158 मामलों में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही करीब 10 लाख 40 हजार रुपए मूल की संपत्ति बरामद की गई। ऑपरेशन अमानत के तहत 2022 से 24 तक की गई कार्रवाई में 123 मामले आए जिसमें 18 लाख रुपए मूल की संपत्ति को लोगों को लौटाया गया। ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत रेल क्षेत्र में भटके 41 बच्चे और 47 बच्चियों को बरामद कर उसके घर तक पहुंचाया गया। ऑपरेशन सुरक्षा के तहत 2022 से लेकर 2024 तक 14 मामले पकड़े गए जिसमें 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आरपीएफ के डीजी अवार्ड के साथ ही आईजी अवार्ड और कमांडेंट अवार्ड भी मिला है। साथ ही रेलवे की कई महत्वपूर्ण आवार्ड से भी सम्मानित किये गए हैं
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News