रेप नहीं कर पाया तो बहन को मार डाला: बांदा में ममेरे भाई ने दुपट्टे से गला घोटा, मां बोली- बेटी की निर्वस्त्र लाश मिली – Banda News h3>
शिवम तिवारी | बांदा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बांदा में एक युवक ने अपनी नाबालिग ममेरी बहन से रेप की कोशिश की। रेप नहीं कर पाया तो उसी के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। लाश को कमरे में छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब मां घर पहुंची तो बेटी की लाश देख शोर मचाया। मां का आरोप है कि बेटी की बॉडी पर कपड़े नहीं थे। उसकी हालत देख लग रहा था कि उसके साथ दरिंदगी हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर 48 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। वारदात कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की है।
पूरा मामला शुरुआत से समझिए
दरअसल, 24 अक्टूबर की शाम को कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में घर में 17 साल की लड़की की लाश फंदे पर लटकी मिली थी। लड़की घर अकेली थी। मां एक स्कूल में सफाईकर्मी है, लिहाजा वो काम पर गई थी। जबकि किशोरी के दो बड़े भाई शहर से बाहर काम करते हैं। पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
Advertising
शाम 6 बजे जब किशोरी की मांग घर पहुंची तो घर का मेन गेट अंदर से बंद था, जबकि पीछे वाला दरवाजा खुला पड़ा था। मां जब पिछले दरवाजे से अंदर गई तो आंगन में बेटी की लाश देख चीख पड़ी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।
मां का आरोप है कि बेटी की बॉडी पर कपड़े नहीं थे। किसी ने उसके साथ दरिंदगी की है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लिया और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
हत्याकांड के बाद पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की थी।
ये आरोपी दुर्गा है, जिसने किशोरी की हत्या की थी।
SP बोले- पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद जांच हुई
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया- किशोरी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर खरोंच के निशान और अंदरूनी चोट मिलीं। साथ ही गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस की 5 टीमें गठित कर जांच शुरू की गई।
गांव वालों से पूछताछ पर आरोपी का पता चला
परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद घर आने जाने वालों के बारे में पता चला। किसी करीबी पर शक हुआ। उसके बाद गांव के लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें दुर्गा (30) नाम के आरोपी का पता चला। वो कोतवाली देहात क्षेत्र के चटघन गांव का रहने वाला है।
जिसके बाद उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी गई। लेकिन वो घर से फरार था। आज 27 अक्टूबर की दोपहर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे चहितारा रोड के पास खड़ा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया- किशोरी की मां उसकी बुआ लगती हैं। वो उनके साथ एक ही स्कूल में सफाई कर्मी का काम करता है। जिसके चलते उसका किशोरी के घर आना जाना था।
अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा
आरोपी ने बताया- मैं 24 अक्टूबर को अपना काम जल्दी खत्म करके बुआ के घर पहुंचने से पहले उनके घर पहुंच गया। जहां मुझे किशोरी अकेली मिल गई। मैं बहाने से घर में रुक गया। पानी पिया और थोड़ी देर टीवी देखी। इसके बाद जैसे ही किशोरी मुझसे खाने के बारे में पूछने आई तो मैंने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया।
जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया और मुझे धक्का देकर गिरा दिया।वो अपनी मां को सब कुछ बताने की धमकी देने लगी। इसपर खुद को फंसता देख मैंने सामने वाला गेट बंद कर दिया। उसे पकड़कर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को घर के कमरे में छोड़कर फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News