रूस और यूक्रेन की जंग में अब तक सबसे ताजा अपडेट, जानिए क्या-क्या हुआ h3>
रूस सैनिक यूक्रेन की धरती पर तबाही मचाते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। खबर है कि रूसी फौजी अब राजधानी कीव से कुछ ही दूरी पर हैं। हालांकि यूक्रेन के सैनिक उन्हें किसी भी तरह रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, रूस की यूक्रेन के साथ बातचीत की पेशकश को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने मंजूरी दे दी है। चलिए हम जानते हैं रूस और यूक्रेन की लड़ाई में अब तक का पूरा अपडेट।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर अग्रिम कार्रवाई में शामिल रूसी सेना अब शहर के केंद्र से 30 किमी (19 मील) दूर हैं। उधर रूसी सैनिकों ने दक्षिण-पूर्वी यूक्रेनी शहर पर कब्जा कर लिया है, जिसमें मेलिटोपोल जैसे शहर शामिल हैं। इन दावों पर रूस ने मुहर लगाई है।
ब्रिटिश सशस्त्र बलों के मंत्री जेम्स हेप्पी ने कहा है कि ब्रिटेन को विश्वास नहीं था कि रूसी सेना ने मेलिटोपोल पर कब्जा कर लिया लेकिन रूसी सैनिक यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा कर चुके हैं। हालांकि यूक्रेन की राज्य सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से बयान आया है कि इस जंग में अभी तक 198 नागरिकों की मौत हो गई है जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेन ने ये भी दावा किया है कि अब तक जंग में रूस के 1000 से अधिक सैनिक मारे गए हैं। हालांकि रूस ने अपनी ओर से कोई आंकड़े जारी नहीं किए। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अब तक हमले में 25 नागरिक मारे गए जबकि 102 घायल हुए हैं।
हालांकि रूस की तरफ से बयान आया है कि यूक्रेन हमारे खिलाफ लड़ाई में नागरिकों को ढाल बना रहा है। रूस ने साफ किया उनका मकसद तख्तापलट है न कि आम लोगों को नुकसान पहुंचाना।
उधर, ट्विटर ने कहा है कि वह रूस और यूक्रेन में विज्ञापनों पर अस्थायी रूप से रोक लगा रही है, ताकि यह सुनश्चिति किया जा सके कि उसके मंच पर सार्वजनिक सुरक्षा जानकारी को प्राथमिकता दी जाए। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “हम महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुरक्षा जानकारी सुनिश्चित करने के लिए यूक्रेन और रूस में विज्ञापनों को अस्थायी रूप से रोक रहे हैं।”
खबर ये भी है कि फ्रांसीसी समुद्री पुलिस ने शनिवार को एक जहाज को जब्त किया है। अधिकारियों को संदेह है कि वह जहाज एक रूसी कंपनी से संबंधित है। हालांकि अभी रूस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यूक्रेन में युद्ध पर यूरोपीय संघ रूस पर लगातार हमलावर है। शुक्रवार तक कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगा दी। हालांकि रूस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन को लेकर नरमी पर उतर आए हैं। यूक्रेन के आग्रह पर रूस बातचीत को तैयार हो गया है। पुतिन ने शुक्रवार को साफ किया वे बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन न यूक्रेन में और न ही रूस में। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के बात बेलारूस में होगी।
वहीं, बीती देर रात संयुक्त राष्ट्र परिषद ने रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसमें 15 में से 11 सदस्य देशों ने मंजूरी दी। लेकिन इस बैठक से भारत और चीन ने किनारा किया। वहीं, रूस ने इस प्रस्ताव को वीटो के तहत रद्द कर दिया।