रुस से अध्ययन के लिए आई छात्राएं, भाया जबलपुर शहर | Girl students came from Russia to study, Bhaya Jabalpur city | Patrika News

14
रुस से अध्ययन के लिए आई छात्राएं, भाया जबलपुर शहर | Girl students came from Russia to study, Bhaya Jabalpur city | Patrika News

रुस से अध्ययन के लिए आई छात्राएं, भाया जबलपुर शहर | Girl students came from Russia to study, Bhaya Jabalpur city | News 4 Social

जबलपुरPublished: Nov 10, 2023 11:07:09 pm

शहर वीयू पशुधन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण, पशुओं के रखरखाव प्रबंधन को जाना, कुलपति ने किया स्वागत

russia.jpg

Girl students came from Russia to study, Bhaya Jabalpur city

जबलपुर. रुस से छात्रों का दल अध्ययन के लिए वेटरनरी विश्वविदयालय पहुंचा। यह पहला मौका है जब विदेश से छात्र अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय में कुछ समय रहकर जानेंगे और सीखेंगे। छात्राओं ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन से मुलाकात की तो वहीं विश्वविद्यालय पशु प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। रुस की नवोब्रिक्स स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से तीन छात्राएं जिसमें डियाना जो, पोलिन एवं लीजा शामिल हैं। इस दौरान छात्राओं ने कुलपति डॉ.एसपी तिवारी से मुलाकात की उन्होंने उन्होंने छात्राओं को विवि और शहर का मेहमान बताया। उनके रहने खाने आदि के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए साथ विवि में चल रहीं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्हे जबलपुर शहर बेहद सुंदर लगा साथ ही इसे घूमने की मंशा जाहिर की।
पहली बार सेलिब्रेट करेंगी दीपावली
शोध छात्रा डियाना ने कहा कि वे पहली बार इंडिया आई हैं। अभी तक इंडिया के बारे में सोशल मीडिया में देखा और सुना है। स्टडी टूर के माध्यम से उन्हें यहां आकर जानने और सीखने का मौका मिलेगा। वे एनिमल जेनेटिक्स की शोध छात्रा हैं। इसी तरह एनिमल मेडिसिन में अध्यनरत पॉलिन एवं लीजा ने कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि भारत में मनाए जाने वाले दीपावली त्यौहार के बीच वे यहां आई हैं। पहली बार वे सभी छात्राओं के साथ इसे सेलिब्रेट करेंगी वे सभी वेजेटेरियन हैं। विश्वविद़यालय द्वारा रहने खाने आदि की सभी व्यवस्थाएं की हैं। उन्होने आशा जताई कि वे यहां से बहुत कुछ सीख कर जाएगी।
डेरी यूनिट का किया भ्रमण
छात्राओं ने विश्वविद़यालय की डेरी यूनिट का भ्रमण किया। डेरी फार्म में संचालित गतिविधियों को देखा। साहिवाल में भ्रूण प्रत्यारोपण द्वारा किए कार्य को देखा कुलपति प्रो तिवारी ने शिक्षक व शोध की उपलब्ध सारी सुविधाओं की जानकारी छात्रों के साथ साझा की। छात्राओं ने कहा कि उनका पहली बार अनुभव था रूस में सिर्फ जू में ही उन्होंने भैंसों को देखा था। पहली बार खुले में इन्हें देखा। गाय-भैंसों के प्रबंधन के साथ ही दूध दोहना उनके लिए नया विषय और अनुभव था। इस दौरान कुलसचिव डॉ. श्रीकांत जोशी, अधिष्ठाता डॉ.आरके शर्मा, अधिष्ठाता डॉ. एसके महाजन, डीएसडब्ल्यू डॉ. आदित्य मिश्रा, डॉ. एपीसिंह, डॉ. कारमोरे, डॉ.अमित तिवारी, डॉ. सोना दुबे आदि उपिस्थत रहे।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News