रीवा में ATM मेंटेनेंस के नाम पर 3.73 लाख पार: मेंटेनेंस कंपनी का इंजीनियर फरार, पुलिस जांच में जुटी – Rewa News

0
रीवा में ATM मेंटेनेंस के नाम पर 3.73 लाख पार:  मेंटेनेंस कंपनी का इंजीनियर फरार, पुलिस जांच में जुटी – Rewa News

रीवा में ATM मेंटेनेंस के नाम पर 3.73 लाख पार: मेंटेनेंस कंपनी का इंजीनियर फरार, पुलिस जांच में जुटी – Rewa News

रीवा में यूनियन बैंक के एटीएम में मेंटेनेंस के बहाने 3 लाख 73 हजार रुपए गबन करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर अमहिया थाना पुलिस ने मेंटेनेंस कंपनी के इंजीनियर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा ह

.

तकनीकी खराबी के बहाने ट्रांजेक्शन, 4 दिन बाद खुला फर्जीवाड़ा

जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, खुटेही शाखा में लगे एटीएम का तकनीकी रखरखाव सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड, नवी मुंबई कंपनी करती है। 10 अक्टूबर को मशीन में समस्या आने पर कंपनी ने अपने इंजीनियर धनवंत लाल पटेल (निवासी शहडोल) को मशीन सुधारने भेजा था।

दोपहर करीब 1 बजे निरीक्षण के दौरान आरोपी ने ‘ऑपरेशनल प्रोसेस’ के नाम पर एटीएम से कार्डलेस डिपॉजिट कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।

यह घोटाला 14 अक्टूबर को तब पकड़ा गया जब एटीएम–सीआरएम लेजर मिलान के दौरान कुल बैलेंस 3.83 लाख की जगह केवल 10 हजार रुपए मिले। अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के जरिए पूरी राशि निकालने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले को 9 दिन तक जांच में लेने के बाद अपराध की पुष्टि होने पर रविवार को मामला दर्ज किया है।

शाखा प्रबंधक ने की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद शाखा प्रबंधक नवनी कुमार ने इसकी सूचना क्षेत्रीय कार्यालय को दी। 15 अक्टूबर को अधिकारियों ने मशीन का निरीक्षण किया और अमहिया थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी इंजीनियर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी फरार, गैंग होने की आशंका

प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी ने अकेले काम नहीं किया होगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या मेंटेनेंस कंपनी के अन्य कर्मचारी या किसी बाहरी व्यक्ति की मिलीभगत रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि खुटेही यूनियन बैंक एटीएम से गलत तरीके से राशि आहरित किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। फर्जीवाड़ा में तकनीकी कंपनी का कर्मचारी शामिल पाया गया है। “जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,”।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News