रीवाइज : एमएलसी चुनाव : 3746 में से 3721 वोटरों ने किया मतदान

119
रीवाइज : एमएलसी चुनाव : 3746 में से 3721 वोटरों ने किया मतदान

रीवाइज : एमएलसी चुनाव : 3746 में से 3721 वोटरों ने किया मतदान

एमएलसी चुनाव : 3746 में से 3721 वोटरों ने किया मतदान

99.47 फीसद महिलाएं तो 99.34 प्रतिशत पुरुष प्रतिनिधियों ने किया मतदान

अधिकतर प्रखंडों में 3 बजे ही मतदान हुआ खत्म

संबंधित खबरें

फोटो:

चुनाव 01: बिंद प्रखण्ड कार्यालय परिसर में मतदान का जायजा लेते एसपी अशोक मिश्रा।

चुनाव 02: इस्लामपुर में मतदान के लिए कतारबद्ध खड़े महिला मतदाता।

चुनाव 03: हिलसा में मतदान करते विद्यायक कृष्ण मुरारी शरण।

चुनाव 04: इस्लामपुर में मतदान कर बाहर निकलते सांसद कौशलेंद्र कुमार व अन्य।

चुनाव 05: चंडी में मतदान के लिए कतारबद्ध खड़े मतदाता।

चुनाव 06: बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदान के लिए जाते विधायक डॉ.सुनील कुमार ।

चुनाव 07: सिलाव में मतदान के लिए खड़े मतदाता।

चुनाव 08: बेन में वोट देकर बाहर निकलते मंत्री श्रवण कुमार।

चुनाव 09: नगरनौसा में वोट देकर बाहर निकलते विधायक हरिनारायण सिंह।

नालंदा, हिन्दुस्तान टीम।

सोमवार को जिले के सभी 20 प्रखंड कार्यालयों में एमएलसी चुनाव का चुनाव हुआ। इसके कुल 3746 में से 3721 वोटरों ने मतदान किया। 99.47 फीसद महिलाएं तो 99.34 प्रतिशत पुरुष प्रतिनिधियों ने वोटिंग की। अधिकतर प्रखंडों में 3 बजे ही मतदान खत्म हो गया था। इस तरह, एमएलसी के कुल पांच प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गये। बैलेट के माध्यम से हुए चुनाव की सात अप्रैल को नालंदा कॉलेज में मतगणना होगी।

मतदान को लेकर सुबह से ही प्रखंड कार्यालयों के आस-पास भीड़ लगने लगी थी। आठ बजे से सभी प्रखंडों में मतदान शुरू हो गया। निर्धारित समय से पूर्व कहीं दो तो कहीं तीन बजे ही सौ फीसद मतदान पूरा हो गया। देह जलाने वाली धूप व उमस के बाद भी चुनाव का उमंग कम न था। एमएलसी चुनाव के लिए मतदान करने में महिला प्रतिनिधि आगे रहीं।

सांसद व विधायकों ने भी की वोटिंग:

इस्लामपुर में सांसद कौशलेंद्र कुमार, हिलसा में विधायक कृष्ण मुरारी शरण, बिहारशरीफ में डॉ. सुनील कुमार, बिंद में डॉ. जितेंद्र कुमार, इस्लामपुर में विधायक राकेश रोशन ने मतदान किया।

कुछ प्रखंडों में एक-एक ने नहीं वोट:

एक दो प्रखंडों में ही एक- एक पंचायत प्रतिनिधियों ने मतदान नहीं किया। अस्थावां में 274 में से 267 पोल हुआ। हिलसा में 244 में से 243 वोट पड़ा। एकंगरसराय में 246 में से 245 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। इस्लामपुर में सभी 333 लोगों ने मतदान किया। जिप उपाध्यक्ष अनुराधा देवी, प्रमुख मीना देवी, जिप सदस्य तनुजा कुमारी, अर्चना सिन्हा, युगेश्वर प्रसाद ने मतदान किया।

सरमेरा में 136 में से 135 पंचायत प्रतिनिधियों ने मतदान किया। एक प्रतिनिधि सुधीर पासवान की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। थरथरी में 117 पंचायत प्रतिनिधियों ने मतदान किया। गिरियक में सभी 105 सदस्यों ने वोट दिया। 44 पुरुष व 61 महिला प्रतिनिधियों ने मतदान में भाग लिया। बिंद में 116 वोटरों से 115 ने वोट किया। एक प्रतिनिधि ने मतदान नहीं किया। विधायक, जिप सदस्य बिपीन चौधरी व प्रमुख टूनो देवी वोट किया। शांति से मतदान को लेकर एसपी अशोक मिश्रा ने बिहारशरीफ, बिंद समेत अन्य प्रखंडों के के बूथों का जायजा लिया। चंडी में 215 में से 214 प्रतिनिधियों ने मतदान किया। इसमें 121 महिला व 93 पुरुषों ने मतदान किया। हरनौत के कुल 257 वोटरों में मुखिया 16, वार्ड सदस्य 216, पंचायत समिति सदस्य 23 व जिला परिषद के 02 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें 109 पुरुष व 148 महिला प्रतिनिधि शामिल हैं।

प्रखंड कुल वोटर मतदान

गिरियक : 105 105

अस्थावां : 274 268

इस्लामपुर : 333 333

एकंगरसराय : 246 245

सरमेरा : 136 135

थरथरी : 117 117

चंडी : 215 214

बिंद : 116 115

सिलाव : 189 189

कतरीसराय : 80 80

हरनौत : 257 257

नगरनौसा : 154 151

राजगीर : 128 125

नूरसराय : 268 267

करायपरसुराय : 118 118

परबलपुर : 91 91

बिहारशरीफ : 282 279

बेन : 143 143

रहुई : 232 230

हिलसा : 244 243

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News