राहुल गांधी के बयान पर घमासान, NDA-कांग्रेस आमने-सामने: भाजपा बोली- जातीय आग से खेल रहे हैं, कांग्रेस बोली- डरे हुए हैं सभी, जातीय गणना-पेपर लीक का मामला – Patna News

3
राहुल गांधी के बयान पर घमासान, NDA-कांग्रेस आमने-सामने:  भाजपा बोली- जातीय आग से खेल रहे हैं, कांग्रेस बोली- डरे हुए हैं सभी, जातीय गणना-पेपर लीक का मामला – Patna News

राहुल गांधी के बयान पर घमासान, NDA-कांग्रेस आमने-सामने: भाजपा बोली- जातीय आग से खेल रहे हैं, कांग्रेस बोली- डरे हुए हैं सभी, जातीय गणना-पेपर लीक का मामला – Patna News

राहुल गांधी के द्वारा जातीय गणना पर उठाए गए सवाल और पेपर लीक मामले केंद्रीय मंत्री और JDU नेता मंत्री ललन सिंह ने पलटवार किया है। ललन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई है। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि सभी के तार झारख

.

संविधान में कितने शेड्यूल, कितनी धाराएं

ललन सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को हर चीज फर्जी नजर आता है। वह खुद ही फर्जीवाड़े के सरदार हैं। बिहार में जो जाति आधारित सर्वे कराया गया, उसके आधार पर जातीय जनगणना की मांग कर रहे थे। तब वह लोग मुंह में टेप लगाए हुए थे ? किसके दबाव में आकर कुछ नहीं बोल रहे थे ? वो संविधान की बात करते हैं, उनको संविधान के बारे में पता है कि कितने शेड्यूल है, कितनी धाराएं हैं। ललन सिंह ने आगे कहा कि अगर इस देश में किसी ने संविधान की धज्जियां उड़ाई तो वह कांग्रेस पार्टी है। देश में आपातकाल लाकर देश की जनता को अपमानित करने का काम किया। पेपर लीक मामले में ललन सिंह ने कहा कि जब उनकी सरकार राजस्थान में थी तब वह बताएं ना कि कितना पेपर लीक हुआ है। जो पेपर लीक करने वाला है सब का तार झारखंड से है, जहां उनकी सरकार है।

कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा कि बिहार में 1 साल में 10 बार पेपर लीक हो चुका है।

सिंहासन डोलता हुआ नजर आ रहा है

ललन सिंह के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोग राहुल गांधी से डरे हुए हैं। उन्हें लगता है कि अति पिछड़ों और पिछड़ों को राहुल गांधी न्याय दिलाकर ही मानेंगे। ज्ञान रंजन ने कहा इनका सिंहासन डोलता हुआ नजर आ रहा है इसलिए कुछ भी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ज्ञान रंजन ने कहा कि बिहार में 1 साल में 10 बार पेपर लीक हो चुका है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, अगर कोई गिरफ्तारी हुई है तो आंकड़ा जारी करें।

आसितनाथ तिवारी ने कहा कि बिहार ने जातीय हिंसा का बड़ा दौर देखा है।

जातीय आग में झोंकना चाहते हैं राहुल : BJP

BJP प्रवक्ता आसितनाथ तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार ने जातीय हिंसा का बड़ा दौर देखा है। बिहार में कई नरसंहार हुए, जिसमें सैकड़ों लोगों को काटा गया। ऐसी घटनाएं राजद और कांग्रेस के काल में हुए। राहुल गांधी इसी गुट के सरदार हैं, जिनके दौर में ऐसी घटनाएं हुई। राहुल गांधी को यह अंदाजा नहीं है कि वह एक बार फिर से जातीय आग से खेल रहे हैं। बिहार को जातीय आग में झोंकना चाहते हैं। उन्हें अंदाजा नहीं है किया आग एक दिन उन्हें भी जला देगी।

राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार पेपर लीक का सेंटर बन चुका है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था

पटना में शनिवार को कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार पेपर लीक का सेंटर बन चुका है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मंहगाई बढ़ रही है। देश की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए जाति जनगणना होनी चाहिए। यह बिहार में की गई फर्जी जाति जनगणना की तरह नहीं होगी। जाति जनगणना के आधार पर नीति बनाई जानी चाहिए। कांग्रेस जाति जनगणना को लोकसभा और राज्यसभा में पारित करेगी। हम 50% आरक्षण की बाधा को ध्वस्त कर देंगे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News