राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पटना में, नीतीश सरकार के चौथे कृषि रोडमैप का करेंगी लोकार्पण; BJP नेताओं को न्योता नहीं

11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पटना में, नीतीश सरकार के चौथे कृषि रोडमैप का करेंगी लोकार्पण; BJP नेताओं को न्योता नहीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पटना में, नीतीश सरकार के चौथे कृषि रोडमैप का करेंगी लोकार्पण; BJP नेताओं को न्योता नहीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पटना आ रही हैं। वे तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे पटना में बुधवार को नीतीश सरकार के चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण करेंगी। इस कार्यक्रम में नीतीश सरकार द्वारा बीजेपी नेताओं को नहीं बुलाए जाने पर सियासत हो रही है। बीजेपी का कहना है कि संवैधानिक पदों पर बैठे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। यह दुर्भाग्य की बात है।

चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण बुधवार को बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होगा। इस दौरान राज्य के 1800 किसान और 700 जीविका दीदियां मौजूद रहेंगी। किसानों में पशुपालक, मधुमक्खी पालक और खेती के रोजगार से जुड़े किसान होंगे। इसमें महिला किसानों की संख्या ज्यादा होगी। यानी महिला सशक्तीकरण का दम दिखेगा। बिहार में लगातार तीसरी बार कृषि रोडमैप का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों होगा। इससे पहले दूसरे का लोकार्पण तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और तीसरे का रामनाथ कोविंद ने किया था। 

बिहार का पहला कृषि रोडमैप साल 2008 में शुरू हुआ था। चौथे कृषि रोडमैप की योजनाएं 250 से ज्यादा पृष्ठों में संकलित की गई हैं। इसमें अगले पांच साल यानी 2028 तक की योजना शामिल है। कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। रिर्हसल भी की। चौथे कृषि रोडमैप की खासियत है कि इस बार योजनाओं के साथ ही डीपीआर भी बनाई गई है।

कृषि रोडमैप में 12 विभागों की योजनाएं हैं। यानी बिहार के किसानों के समग्र विकास की रूपरेखा गई है। कार्यक्रम में बिहार कृषि विवि सबौर, राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा समस्तीपुर व बिहार वेटनरी विवि के कुलपति भी मौजूद रहेंगे।

रोडमैप में शामिल विभाग

कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, उद्योग विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जलसंसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और ऊर्जा विभाग।

एक घंटे का होगा कार्यक्रम

कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बापू सभागार में लोकर्पण समारोह एक घंटे का होगा। मंच पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सीएम के कृषि सलाहकार डॉ मंगला राय मौजूद रहेंगे। रोडमैप से संबंधित 12 विभागों के मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में विजय सिन्हा और हरि सहनी को बुलावा नहीं, बीजेपी भड़की

कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर भड़के बीजेपी नेता

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मनोज शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस क्रम में वे बापू सभागार में बिहार चतुर्थ कृषि रोड मैप (2023-28) का शुभारंभ करेंगी। लेकिन इस कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी को आमंत्रित नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे विपक्ष के नेताओं को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाना न केवल संविधान के खिलाफ है बल्कि लोकतंत्र का भी अपमान है। लोकतंत्र में विपक्ष की एक बड़ी भूमिका है। ऐसे में इस कार्यक्रम में विपक्ष के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाना दुखद है। आरजेडी को तो पहले से ही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। उसी तर्ज पर जेडीयू भी काम करने लगी है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News