रायबरेली में प्रधान के भतीजे पर फायरिंग: बाइक सवार बदमाशों ने धमकी देते हुए फरार, पुरानी रंजिश की आशंका – Raebareli News h3>
रायबरेली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रायबरेली में प्रधान के भतीजे पर फायरिंग।
रायबरेली में प्रधान के भतीजे अनुभव मौर्य (17) पर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। अनुभव मौर्य पर चार दबंगों ने रास्ता रोककर तमंचे की बट से पीट-पीट कर घायल कर दिया। साथ ही दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। घटना तामसगढ़ नहर पुलिया के पास की है। जहां बाइक से जा रहे अनुभव पर बदमाशों में फायरिंग कर धमकी देते हुए फरार हो गए। गोली अनुभव के माथे को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। घटना ऊंचाहार के खान आलमपुर सतहरा गांव की है।
अनुभव की हालत स्थिर बताई जा रही
घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे तामसगढ़ गांव के पास की है। जब अनुभव अपने दोस्त के घर खजुरी गांव से लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए चार दबंगों ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया।हवाई फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। घायल अनुभव को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
अनुभव मौर्य ने बताया कि एक दिन पहले उसका दोस्त गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। आरोपी दबंगों ने उस युवक को पकड़ लिया था और उससे धमकी व वसूली की कोशिश की थी। अनुभव ने मौके पर पहुंचकर दोस्त को छुड़ा दिया। जिससे आरोपी नाराज हो गए और बदले की नीयत से हमला किया।
हमले के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले के पीछे गांव की आपसी चुनावी रंजिश को लेकर संभावना जताई जा रही है। पीड़ित अनुभव मौर्य ने हमलावरों की पहचान करने का दावा किया है। स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही एसओ ऊंचाहार, सीओ डलमऊ अरुण नौहार मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
सीओ डलमऊ अरुण नौहार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News