Advertising
<

राजेंद्र राठौड़ बोले- हकीकत से दूर, परिवारवाद में डूबे गहलोत: कहा- कांग्रेस कर रही है ओछी राजनीति, राष्ट्रहित सर्वोपरि – Jaipur News

0
राजेंद्र राठौड़ बोले- हकीकत से दूर, परिवारवाद में डूबे गहलोत:  कहा- कांग्रेस कर रही है ओछी राजनीति, राष्ट्रहित सर्वोपरि – Jaipur News

राजेंद्र राठौड़ बोले- हकीकत से दूर, परिवारवाद में डूबे गहलोत: कहा- कांग्रेस कर रही है ओछी राजनीति, राष्ट्रहित सर्वोपरि – Jaipur News

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि वे हकीकत से दूर हैं और परिवारवाद की राजनीति में डूबे हुए हैं। वह सिर्फ इंतजार शास्त्र के जरिए जनता को भ्रमित करने का प्रया

.

शनिवार को बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गहलोत खुद पुत्रमोह से ग्रसित हैं, लेकिन दूसरों को नसीहत देने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने यह भी कहा कि गहलोत ने अपने पुत्र को चुनाव में उतारा, लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।

राठौड़ ने भजनलाल सरकार की गिनाई उपलब्धियां

राठौड़ ने भजनलाल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि प्रदेश में पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं। अब तक 92 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं और 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘ना पर्ची, ना खर्ची’ के सिद्धांत पर काम कर रही है।

वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए राठौड़ ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 80 प्रतिशत पेट्रोलियम आयात करता है, ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी स्वाभाविक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, जिससे घबराने की जरूरत नहीं है।

Advertising

कालाबाजारी-जमाखोरी पर सख्ती

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इस संकट से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और 24 घंटे हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।

आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए राठौड़ ने दावा किया कि वर्ष 2026-27 में राजस्थान की जीएसडीपी 21.52 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि एकजुट होकर काम करने का है।

राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को ओछी राजनीति छोड़कर प्रदेश के हित में सहयोग करना चाहिए।

————-

ये खबर भी पढ़िए…

राठौड़ बोले- अशोक गहलोत खुद पुत्र मोह से ग्रसित:वैभव को आगे नहीं बढ़ा पाए, कहा- पाकिस्तान पर नरमी दिखाने वाले राष्ट्रभक्ति की सीख न दें

शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- कांग्रेस लगातार देश की छवि खराब करने और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। विपक्ष के कई नेताओं के बयानों में राष्ट्रभक्ति का अभाव नजर आता है।(पूरी खबर पढ़ें…)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News