राजस्थान में स्लीपर बसों की हड़ताल खत्म: संचालन शुरू, परिवहन विभाग से बातचीत के बाद बिना शर्त बनी सहमति – Jaipur News

0
राजस्थान में स्लीपर बसों की हड़ताल खत्म:  संचालन शुरू, परिवहन विभाग से बातचीत के बाद बिना शर्त बनी सहमति – Jaipur News

राजस्थान में स्लीपर बसों की हड़ताल खत्म: संचालन शुरू, परिवहन विभाग से बातचीत के बाद बिना शर्त बनी सहमति – Jaipur News

राजस्थान में प्राइवेट स्लीपर बसों की हड़ताल चौथे दिन मंगलवार को समाप्त हो गई। परिवहन मुख्यालय में हुई बातचीत के बाद बस ऑपरेटर्स यूनियन ने बिना शर्त हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। इससे पहले परिवहन मंत्री और डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा से भी प्रतिनिध

.

बस ऑपरेटर्स यूनियन के प्रतिनिधियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के निर्देश पर बातचीत हुई। बैठक में सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा- बिना बॉडी कोड या सुरक्षा मानकों को पूरा किए किसी भी बस के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

राजस्थान में करीब 8000 निजी स्लीपर बसों का संचालन होता है।

परिवहन विभाग से मीटिंग के बाद स्लीपर बस संचालकों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

बिना शर्त वापस ली हड़ताल ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया- हम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार जितने ही गंभीर हैं। उन्होंने कहा- हम बिना किसी शर्त के बसों की हड़ताल वापस लेते हैं। सुरक्षा के सभी मापदंड पूरे कर ही बसों का संचालन करेंगे।

शर्मा ने कहा- सड़क हादसे चिंताजनक हैं और उनमें हुई जनहानि पर हमें गहरा दुख है। आगे से हर बस में सुरक्षा के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

बस ऑपरेटर्स का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन करेंगे।

शुरू हुआ संचालन यूनियन के मदन यादव ने बताया- यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के अलावा उनकी अन्य मांगों पर भी सक्षम स्तर पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन परिवहन विभाग की ओर से दिया गया है। हड़ताल खत्म होने के साथ ही मंगलवार रात से निजी स्लीपर बसों का संचालन धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया है।

बस ऑपरेटर्स ने बताया- हमें काम नहीं करने दिया जा रहा था। ये भी एक बड़ा कारण था।

बॉडी डिजाइन को लेकर कट रहे चालान दरअसल, जैसलमेर और मनोहरपुर में हुए हादसों के बाद परिवहन विभाग अवैध बस संचालन और बॉडी डिजाइन सहित अन्य खामियों को लेकर चालान काट रहा था। लगातार बसों को सीज भी किया गया था। ज्यादातर कार्रवाई स्टेट से बाहर ऑपरेट होने वाली बसों पर हो रही थी।

इसके विरोध में ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन ने 1 नवंबर से हड़ताल का ऐलान किया था। प्रदेश में करीब 8 हजार स्लीपर बस का संचालन बंद हो गया था।

…………

ये खबर भी पढ़ें…

राजस्थान में स्लीपर बसें बंद,600 की जगह 3500 किराया वसूला:चक्का-जाम को लेकर एसोसिएशन में ही विरोध; VDO भर्ती परीक्षा के कारण रोडवेज बसें फुल

राजस्थान में स्लीपर बसें बंद, 3 लाख लोग फंसे:जयपुर में भी आज से बंद होगी ऑनलाइन बुकिंग, किराया बढ़ा, 7 हजार स्लीपर रूट से हटीं

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News