राजस्थान में बारिश ने बिगाड़े हालात, घर-स्कूल-ATM में पानी भरा: थार अंडरपास में तैरने लगी,स्कूटी बही; नदियां ओवरफ्लो होने से कई गांवों का संपर्क कटा – Jaipur News h3>
राजस्थान में कोटा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, पाली, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, ब्यावर समेत कई जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। इन जिलों में भारी बारिश राहत की जगह आफत लेकर आई। कोटा जिले के मोड़क कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। घर, स्कूल, हॉस्पिटल, एटीएम तक में पानी भर ग
.
चित्तौड़गढ़ में करीब 13 इंच बरसात होने से कई गांवों का शहर से संपर्क कट गया। भारी बारिश के बीच राणा प्रताप सागर बांध के 2 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जवाहर सागर बांध के 3 गेट खोले गए हैं। जिले के बस्सी इलाके में 6 छोटे बांध पूरे भर गए।
अजमेर में बारिश के दौरान तीन जगह दीवार गिर गई। दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अजमेर के कचहरी रोड पर पानी में वाहन फंस गए। कई गाड़ियां बह गईं। ख्वाजा साहब की दरगाह इलाके में भी पानी भर गया। एसपी ऑफिस के कमरों में पानी भरने के बाद स्टाफ के लोग टेबल और कुर्सी पर पैर ऊपर करके बैठे नजर आए।
तेज बारिश के बाद भीलवाड़ा में रामधाम रेलवे अंडरपास में भरे पानी में थार गाड़ी तैरने लग गई।
टोंक के लांबाहरिसिंह क्षेत्र में भारी बारिश के कारण श्मशान के रास्ते पर 1 फीट से ज्यादा पानी भर गया। इसी पानी से एक बुजुर्ग की शवयात्रा निकालनी पड़ी। झालावाड़ में घुटनों तक भरे पानी में शादी की रस्में निभाई गईं।
पाली के सोजत क्षेत्र में गुड़िया और लीलड़ी नदी में पानी आया है। लीलड़ी नदी में महिलाओं ने चुनरी चढ़ाई। उदेशी कुआं गांव में गुड़िया नदी के पास टापू पर पति-पत्नी 15 बकरियों सहित फंस गए। पुलिस और लोगों ने उन्हें रेस्क्यू किया। गुड़िया नदी में तेज बहाव के कारण NH-162 पर चंडावल से सोजत की तरफ जाने वाले एक रास्ते को चंडावल के पास बंद करना पड़ा।
ब्यावर के जैतारण कस्बे में सुबह 5 बजे से 8 बजे तक बारिश का दौर चला। 185MM बरसात से शहर में जलभराव की स्थिति हो गई। रोडवेज बस स्टैंड सहित शहर के कई निचले इलाकों में करीब 2 फीट तक पानी भर गया।
भीलवाड़ा में तेज बारिश के बाद रामधाम रेलवे अंडरपास में भरे पानी में थार गाड़ी तैरने लग गई। बिजौलिया में पलकी नदी ओवरफ्लो हो गई। पुलिया के ऊपर एक से दो फीट पानी बहने लगा। बड़लियास के पास से गुजर रही बेड़च नदी भी उफान पर आ गई। पुलिया पर करीब 4 फीट पानी आने से बड़लियास-बरूंदनी रोड बंद हो गई।
PHOTOS में देखें राजस्थान में बारिश का हाल
झालावाड़ जिले के गोलाना गांव में बाढ़ के हालात के बीच युवक की शादी की रस्में निभाई गईं।
टोंक के लांबाहरिसिंह क्षेत्र में श्मशान के रास्ते पर 1 फीट से ज्यादा पानी भर गया। इसी पानी से एक बुजुर्ग की शवयात्रा निकालनी पड़ी
अजमेर में एसपी ऑफिस के कमरों में पानी भरने के बाद स्टाफ के लोग टेबल और कुर्सी पर पैर ऊपर करके बैठे नजर आए।
अजमेर में प्रसिद्ध होटल जाने वाले रास्ते की दीवार भरभरा कर गिर गई।
अच्छी बारिश से बूंदी सिटी से 35 किलोमीटर दूर भीमलत का झरना बहने लगा। इसे राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।
कोटा के मोड़क में चौसला रोड व ईदगाह के पास 50-60 घरों में पानी भर गया।
अजमेर के कचहरी रोड पर पानी के तेज बहाव में स्कूटी बहती नजर आई।
ब्यावर के जैतारण कस्बे में 3 घंटे तेज बारिश से रोडवेज बस स्टैंड सहित शहर के कई निचले इलाकों में करीब 2 फीट तक पानी भर गया।
पाली में गुड़िया नदी में तेज बहाव के कारण NH-162 पर चंडावल से सोजत की तरफ जाने वाले एक रास्ते को चंडावल के पास बंद करना पड़ा।
पाली में गुड़िया नदी के पास टापू पर फंसे पति-पत्नी और 15 बकरियों का रेस्क्यू किया।
चित्तौड़गढ़ की गूंजली नदी में आए उफान से पुलिया के ऊपर 3-4 फीट तक चादर चली।
राणा प्रताप सागर बांध के 2 गेट खोले। दोनों से 33-33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
अच्छी बारिश होने पर पानी की आवक, कोटा बैराज के 5 गेट खोले।
कोटा के खड़े गणेश मंदिर में बारिश का पानी भर गया। बुधवार सुबह दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।
भीलवाड़ा के बिजौलिया में पलकी नदी ओवर फ्लो हो गई। पुलिया पर दो फीट की चादर चलने से ट्रैफिक रोका गया।
