राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बूंदाबांदी से मिली राहत, थर्मल में ओले गिले | Rajasthan Weather Update today: thunderstorm | Patrika News

121
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बूंदाबांदी से मिली राहत, थर्मल में ओले गिले | Rajasthan Weather Update today: thunderstorm | Patrika News

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बूंदाबांदी से मिली राहत, थर्मल में ओले गिले | Rajasthan Weather Update today: thunderstorm | Patrika News

राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को प्रदेश में मौसम बदल गया। कई जिलों में सुबह से ही तेज रफ्तार हवा, आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई।

जयपुर

Updated: April 21, 2022 08:40:59 pm

राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को प्रदेश में मौसम बदल गया। कई जिलों में सुबह से ही तेज रफ्तार हवा, आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। सूरतगढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन एरिया में चने के आकार के ओले गिरे। जिसके कारण तापमान में एक साथ तीन-पांच डिग्री की गिरावट आई। सीकर, कोटा, चुरू, गंगानगर, बांसवाड़ा सहित कई अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। जयपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही तेज रफ्तार हवा भी चलती रही। लेकिन, दोपहर बाद फिर से धूप निकली। हालांकि, अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में जहां बुधवार को तापमान 40.5 डिग्री पहुंच गया था, वह गुरुवार को गिरकर 36.1 डिग्री पहुंच गया। मौसम केन्द्र के अनुसार तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने से अगले तीन-चार दिन तक लू के थपेड़ों से निजात रहेगा। 25 अप्रेल से एक बार फिर लू चलने की आशंका है।

थर्मल में ओले गिले
श्रीगंगानगर. जिले में सुबह से बादलों की आवाजाही के बाद शाम 4.30 बजे आंधी आई जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। वहीं जिले के सूरतगढ़ उपखंड में स्थित सूरतगढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन एरिया में चने के आकार के ओले गिरे। इससे किसान चिंतित हैं। निकटवर्ती ग्राम पंचायत सोमासर,ठुकराणा, रायांवाली में भी देर शाम करीब दस मिनट तक बारिश हुई। जिले के अन्य क्षेत्रों में आंधी से खलिहानों में रखी तूड़ी उड़ गई। वहीं जिला मुख्यालय पर घरों-दुकानों में मिट्टी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई।

प्रमुख शहरों का तापमान स्थान ———– तापमान
अजमेर ———– 37.5
भीलवाड़ा —- 36.9
वनस्थली ——— 38.2
अलवर ———– 36
जयपुर ———— 36.1
पिलानी ———– 39
सीकर ——- 37.5
कोटा ————- 38.2
चित्तौड़गढ़ ——– 38.4
डबोक ———— 38
बाड़मेर ———– 41.3
जैसलमेर ——— 40.2
जोधपुर ———– 40
फलौदी ———— 41.2
बीकानेर ———- 40.2
चूरू ————— 39
श्रीगंगानगर ——- 40.4
धौलपुर ———— 38.7
नागौर ————— 39.7
बूंदी ————– 37.7
बारां ————- 38.3
डूंगरपुर ———- 40
हनुमानगढ़ ——- 38.3
जालोर ———— 41.9
सिरोही ———– 40.6
सवाई माधोपुर —— 35.7
करौली ———– 37.2
बांसवाड़ा ———– 39.8

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News