राजस्थान में गर्म होंगे धोरे, मार्च में पड़ सकती है रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी | Rajasthan Weather Update heat record may break out in march | Patrika News h3>
Weather Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही अब गर्मी जोर दिखाएगी। दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है और ऐसे में धोरे ज्यादा गर्म होंगे। मौसम विभाग की माने तो होली तक गर्मी का असर दिखने लगेगा और संभावना जताई जा रही है कि इस बार मार्च में रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है।
जयपुर
Published: March 11, 2022 11:09:41 am
Weather Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही अब गर्मी जोर दिखाएगी। दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है और ऐसे में धोरे ज्यादा गर्म होंगे। मौसम विभाग की माने तो होली तक गर्मी का असर दिखने लगेगा और उसके बाद तापमान उछाल मारेगा। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान ज्यादा गर्म होगा। उधर, मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी कर रखी है कि इस बार तीन माह तक राजस्थान ज्यादा गर्म रहेगा। मई और जून में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच सकता है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस बार मार्च में रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है।
मार्च में पड़ सकती है रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी
बाड़मेर 36.4 डिग्री पर
प्रदेश में पिछले एक माह के दौरान चार बार पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे चुका है और कई बार बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। माना जा रहा है कि अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और ओलावृष्टि नहीं होगी। सप्ताहभर तक मौसम शुष्क रहने की संभवना जताई गई है। इस दौरान तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। बीते 24 घंटे के तापमान की बात करें तो प्रदेश में बाड़मेर 36.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, जालौर 35.5 और डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अलवर में रात का तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 13.6 दर्ज किया गया है।
मौसम का पूर्वानुमान
12 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
13 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
14 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
15 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
16 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
राजस्थान में अधिकतम व न्यूनतम तापमान (11 मार्च)
अजमेर 30.6……….. 17.5
बाड़मेर 36.4………. 21.0
बीकानेर 33.4………….. 18.0
चूरू 31.8……… 15.3
जयपुर 31.2…………… 18.2
जैसलमेर 33.5………….. 18.3
जोधपुर 33.6……………20.6
कोटा 30.6…………. 16.6
श्रीगंगानगर 30.3………….15.3
डबोक 29.6…………15.0
भीलवाड़ा 30.3…………….14.0
वनस्थली 32.6………….. 16.6
अलवर 29.6…………….. 13.6
पिलानी 31.3…………. 15.5
सीकर 30.0……………. 12.0
चित्तौड़गढ़ 34.9………… 17.6
फलौदी 35.6………… 19.8
धौलपुर 31.9……….. 16.1
नागौर 31.8…….. 14.6
टोंक 32.9……… 17.7
बूंदी 29.9………… 16.9
अंता 32.2…………… 13.1
डूंगरपुर 34.9………… 17.6
संगरिया 28.8………. 11.2
जालौर 35.5………… 19.4
सिरोही 33.6…………..17.7
करौली 32.5………. 13.6
अगली खबर