Advertising
<

राजस्थान में कोहरे के कारण ट्रक में घुसी बस,आग लगी: MP के 30 जिलों में बारिश, हिमाचल में ग्लेशियर गिरा; केदारनाथ में 4 फीट बर्फ

0
राजस्थान में कोहरे के कारण ट्रक में घुसी बस,आग लगी:  MP के 30 जिलों में बारिश, हिमाचल में ग्लेशियर गिरा; केदारनाथ में 4 फीट बर्फ

राजस्थान में कोहरे के कारण ट्रक में घुसी बस,आग लगी: MP के 30 जिलों में बारिश, हिमाचल में ग्लेशियर गिरा; केदारनाथ में 4 फीट बर्फ

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today Rain Rajasthan MP UP Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Cold Wave Alert

शिमला/भोपाल/जयपुर/श्रीनगर/देहरादून16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। ग्वालियर में ढाई इंच पानी गिरा। 8 जिलों में ओले पड़े, जिससे गेहूं, चना और सरसों की फसल को नुकसान हुआ।

राजस्थान में मावठ के बाद बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर और नागौर में घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। धुंध के कारण बीकानेर में एक लग्जरी बस ट्रक में घुस गई, जिससे बस में आग लग गई। बस में 40 पैसेंजर्स सवार थे, जिन्होंने इमरजेंसी विंडो से कूदकर जान बचाई।

हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में बुधवार को बर्फबारी हुई। वहीं स्पीति में बर्फीला तूफान चला। चंबा के भरमौर में ग्लेशियर गिरने से गाड़ियां, दुकानें और एक तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। राज्य में 3 नेशनल हाईवे समेत 889 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

Advertising

उत्तराखंड के सभी जिलों में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बारिश के साथ बर्फबारी हुई, जबकि केदारनाथ में 4 फीट से ज्यादा बर्फ जम गई। 8 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद हैं।

जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी से कश्मीर के कई इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे रहा। गुलमर्ग और सोनमर्ग में पारा माइनस 9.8 डिग्री तक गिरा। बर्फ हटाने के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पूरी तरह खोल दिया गया।

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फ पर स्किड हुई एक कार 360 डिग्री में घूम गई।

उत्तराखंड के केदारनाथ में 4 फीट से ज्यादा बर्फ जम गई

राजस्थान के बीकानेर में ट्रक में घुसी बस में आग लग गई, जिसके बाद बस जलकर खाक हो गई।

हिमाचल प्रदेश के भरमौर में भारी बर्फबारी के बाद पेड़ गिरने से प्राइमरी स्कूल थोकला की रसोई घर टूट गई।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या-लखनऊ समेत 9 शहरों में बुधवार को बारिश हुई है। संभल में क्लास 8 तक और सिद्धार्थनगर में क्लास 12 तक के स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने 29 जिलों में आज ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के भिवानी में पारा 5.5 डिग्री तक गिर गया। चंडीगढ़ में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

राज्यवार मौसम की खबर सिलसिलेवार पढ़िए…

मध्य प्रदेश : आधे राज्य में घना कोहरा, सर्द हवाओं से दिनभर रहेगी ठिठुरन; 2 दिन बाद फिर बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 60 प्रतिशत इलाके में पिछले 2 दिनों के दौरान ओले, बारिश और आंधी का दौर रहा। अब गुरुवार सुबह आधे राज्य में कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रहेगी। दिन के तापमान में भी गिरावट हो सकती है। दूसरी ओर, रात में कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। 31 जनवरी से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान : बारिश-ओले का अलर्ट, कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, शीतलहर के कारण गिरा पारा, जानें- कब से बदलेगा मौसम

राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद सर्दी फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में गुरुवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कई हिस्सों में शीतलहर चलने की भी संभावना है। 31 जनवरी से आंधी-बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है। बुधवार को सर्द हवाओं के कारण राज्य में तेज सर्दी रही। पाली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ : सरगुजा में 3 दिन के दौरान गिरेगा तापमान, बढ़ेगी सर्दी; रायपुर में सुबह कोहरा छाया

रायपुर में गुरुवार सुबह धूफ खिली। फिर भी 8 बजे तक कोहरा छाया रहा।

छत्तीसगढ़ के रायपुर और आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री रहने की उम्मीद है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इससे सर्दी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तरखंड : 3 जिलों में बारिश की संभावना, बर्फबारी से राहत; बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में सड़कों पर 4 फीट तक बर्फ जमी

उत्तकाशी के हर्षिल में BRO टीम सड़क से बर्फ हटाने में जुटी है।

उत्तरखंड के 3 जिलों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। बाकी सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा। दो दिन से लगातार बर्फबारी के बाद आज प्रदेश भर में सुबह से धूप खिली है। बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में सड़कों पर 3 से 4 फीट बर्फ जमी है। चमोली के औली में बुधवार को लगभग 2 फीट बर्फ गिरी, जिससे स्कीइंग के शौकीनों और पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News