राजस्थान में कल से हीटवेव का अलर्ट: तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना, बीकानेर में स्कूलों का समय बदला गया – Jaipur News

1
राजस्थान में कल से हीटवेव का अलर्ट:  तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना, बीकानेर में स्कूलों का समय बदला गया – Jaipur News

राजस्थान में कल से हीटवेव का अलर्ट: तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना, बीकानेर में स्कूलों का समय बदला गया – Jaipur News

राजस्थान में हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। बीती रात 4 शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। जोधपुर, उदयपुर में रात का तापमान 5-7 डिग्री गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज दिन के तापमान में कई शहरों

.

बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर में आज दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई, जबकि जयपुर, कोटा, चूरू के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में 22-23 अप्रैल से फिर से गर्मी तेज होने लगेगी। अगले 2-4 दिन में राज्य के कई शहरों में दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इस कारण 23 अप्रैल को राज्य के 7 जिलों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, बीकानेर में आठवीं तक के स्टूडेंट के लिए 22 अप्रैल से स्कूल का समय बदलकर सुबह 7 से प्रातः 11 बजे तक किया है। चित्तौड़गढ़ में आज से स्कूलों का समय बदल गया है।

आज सबसे ज्यादा तापमान धौलपुर,गंगानगर में 41.8 और बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में आज अधिकतम तापमान 40.4, फलोदी में 40.6, कोटा में 41.1, पिलानी में 41.2 और टोंक में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में आज दिन का अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। जयपुर में आज पारा 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। दिन में तेज धूप रही और हल्की गर्म हवाएं चली।

वहीं, बीती रात जोधपुर, जैसलमेर समेत कई शहरों में रात के तापमान में भी गिरावट हुई। बारां, सिरोही, फतेहपुर और पाली में बीती रात न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे गर्म रात कल जयपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जोधपुर में भीषण गर्मी से बचने के लिए फर्स्ट आरएसी की टीम ने वाहन के चारों ओर टाट और बोरी के टुकड़े बांधे हैं।

17 शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे

राजस्थान में आज 17 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इसमें जयपुर के अलावा अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, सिरोही, फतेहपुर, करौली, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, हनुमानगढ़, जालोर, प्रतापगढ़ और झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 37 से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News