राजस्थान चुनाव 2023: भीषण गर्मी के बीच आज से राजस्थान दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, बढ़ेगा सियासी तापमान, देखें पूरा कार्यक्रम | Rajasthan election 2023: BJP President JP Nadda in Rajasthan, schedule | Patrika News

136
राजस्थान चुनाव 2023: भीषण गर्मी के बीच आज से राजस्थान दौरे पर BJP अध्यक्ष  जेपी नड्डा, बढ़ेगा सियासी तापमान, देखें पूरा कार्यक्रम | Rajasthan election 2023: BJP President JP Nadda in Rajasthan, schedule | Patrika News

राजस्थान चुनाव 2023: भीषण गर्मी के बीच आज से राजस्थान दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, बढ़ेगा सियासी तापमान, देखें पूरा कार्यक्रम | Rajasthan election 2023: BJP President JP Nadda in Rajasthan, schedule | Patrika News

दोपहर 12 बजे दिल्ली से सूरतगढ़ पहुंचेंगे जेपी नड्डा

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह (Arun Singh of BJP) ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को दोपहर 12 बजे दिल्ली से हवाई जहाज से सूरतगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां जैतसर रोड पर एक रिसोर्ट में बूथ संभाग स्तरीय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें 5 हजार से अधिक 4 जिलों के संगठन से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे। सोमवार को सूरतगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश प्रभारी सिंह ने बताया कि सम्मेलन के बाद प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय, प्रदेश संगठन पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला व नगर मंडल पदाधिकारी शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार श्रीगंगानगर जिले में आ रहे हैं। उनके जिले में आने का कारण संभाग में संगठनात्मक आंदोलन को और अधिक तेज व मजबूत करना है।

भाजपा का बूथ मैनेजमेंट पर फोकस प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने श्रीगंगानगर जिले में केंद्र सरकार की ओर से किए गए विकास की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम ही बूथ अध्यक्ष संकलप सम्मेलन है। साथ ही बूथ स्तर पर विकास की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान नहरों के सुदृढ़ीकरण के लिए 2300 करोड़ रुपए दिए गए हैं। साथ ही न्यू डेवलपमेंट के लिए 320 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 31 गेटों व नहरों की मरम्मत हो रही है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राजस्थान में बूंथ मैनेजमेंट पर फोकस कर रही है। साथ में गहलोत सरकार के खिलाफ लगातार हमला बोल रही है।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक पर भी होगी चर्चा राजस्थान प्रवास के दौरान नड्डा आगामी 20 और 21 मई को एक होटल में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के लिए भी चर्चा करेंगे। बैठक में केवल सभी सीनियर लीडर्स को बुलाया गया है। इनकी संख्या करीब डेढ सौ होगी। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के प्रभारी, सह-प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महासचिव जयपुर में मौजूद रहेंगे। वहीं इसमे पीएम नरेन्द्र मोदी वर्चुअल सम्बोधन देंगे। इस बड़ी बैठक की तैयारी के लिए प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर 15 मई को राजस्थान बीजेपी कोर कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है।

दो साल में 11 राज्यों में होने हैं चुनाव
देश में इस साल गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके बाद अगले साल तो 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। इनमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ में कांग्रेस की सरकारें है। ऐसे में बीजेपी का बड़ा टारगेट ये दोनों राज्य है। वे ये दोनों राज्य कांग्रेस से छीनने के लिए काम कर रही है।

दो महीने में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रदेश में तीसरा दौरा इसके लिए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेता प्रदेश के अंदर दौरे और रैलियां कर रहे है। वहीं प्रवासी राजस्थानियों पर भी फोकस है। पूनिया हाल ही में गुजरात, कर्नाटक में प्रवासी सम्मेलन करके लौटे हैं। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारी की गम्भीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का प्रदेश में तीसरा दौरा होगा। अप्रैल में सवाई माधोपुर दौरे के बाद 10 और 11 मई को जेपी नड्डा हनुमानगढ़, सूरतगढ़ और गंगानगर प्रवास और संगठनात्मक दौरे पर आ रहे हैं।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News