राजस्थान के 12 क्षेत्रों में 2.54 करोड़ वोटर्स करेंगे 122 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कम मतदाता | 2.54 crore voters and 122 candidates in 12 Lok Sabha constituencies of Rajasthan | News 4 Social

6

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रथम चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों से संबंधित यह जानकारी दी। इन मतदाता सूचियों के अनुसार पहले चरण में 18-19 वर्ष के 7,98,520 मतदाता हैं, जो लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। इस बार पहले चरण में शामिल 12 क्षेत्रों में पिछले चुनाव के समय 2 करोड़ 31 लाख 79 हजार 625 मतदाता थे, जो 22.5 लाख बढ़ोतरी के साथ अब 2 करोड़ 54 लाख 29 हजार 610 हो गए हैं।

उधर, प्रदेश में होम वोटिंग के लिए वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाता बढ़-चढ़कर पंजीकरण करा रहे हैं। होम वोटिंग के प्रति अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 68 हजार के पार पहुंच गया है, जिनमें 51,230 वरिष्ठ नागरिक और 16,735 दिव्यांग शामिल हैं। द्वितीय चरण के क्षेत्रों में होम वोटिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अभी जारी है।

प्रथम चरण: तब और अब

श्रेणी वर्ष 2024 वर्ष 2019 वृद्धि
कुल मतदाता 2,54,29,610 2,31,79,625 22,49,985
पुरूष – 1,33,99,914 1,22,53,641 11,46,273
महिला – 1,20,29,392 1,09,25,858 11,03,534
थर्ड जेंडर – 304 126 178
मतदान केंद्र – 24,370 23,783 587

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या

निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 2024 वर्ष 2019 वृद्धि
गंगानगर 21,02,002 19,41,656 1,60,346
बीकानेर 20,48,399 18,49,433 1,98,966
चूरू 22,13,187 20,10,464 2,02,723
झुंझुनू 20,68,540 19,08,887 1,59,653
सीकर 22,14,900 20,24,830 1,90,070
जयपुर ग्रामीण 21,84,978 19,43,486 2,41,492
जयपुर 22,87,350 21,25,718 1,61,632
अलवर 20,59,888 -18,73,618 -1,86,270
भरतपुर 21,14,916 19,34,176 1,80,740
करौली-धौलपुर 19,75,352 18,05,657 1,69,695
नागौर 21,46,725 19,24,567 2,22,158
दौसा 18,99,304 17,26,376 1,72,928

पहला चरण-अब कहां-कितने प्रत्याशी मैदान

लोकसभा क्षेत्र- अब प्रत्याशी
गंगानगर : 9
बीकानेर : 9
चूरू : 14
झुंझुनूं : 8
सीकर : 16
जयपुर ग्रामीण : 17
जयपुर : 14
अलवर : 10
भरतपुर : 6
करौली- धौलपुर : 4
दौसा : 7
नागौर : 10

यह भी पढ़ें

राजस्थान में प्रचार करने जुटेंगे BJP के ये बड़े दिग्गज नेता, कांग्रेस भी इस दिन करेगी घोषणा पत्र जारी

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News