राजस्थान की हर्षिता है भारत की पहली अल्ट्रा सुप्रिनो ओपेरा सिंगर, तो आवाज से तोड़ चुकी है कांच का ग्लास | Rajasthan and India's first Coloratura Sopranino Opera singer Hritisha Rewadia | News 4 Social

9
राजस्थान की हर्षिता है भारत की पहली अल्ट्रा सुप्रिनो ओपेरा सिंगर, तो आवाज से तोड़ चुकी है कांच का ग्लास | Rajasthan and India's first Coloratura Sopranino Opera singer Hritisha Rewadia | News 4 Social

राजस्थान की हर्षिता है भारत की पहली अल्ट्रा सुप्रिनो ओपेरा सिंगर, तो आवाज से तोड़ चुकी है कांच का ग्लास | Rajasthan and India's first Coloratura Sopranino Opera singer Hritisha Rewadia | News 4 Social

Rajasthan Super Talented Hritisha Rewadia : हर्षिता देश-विदेश में अपनी कला प्रदर्शित कर रही हैं। साथ ही कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

राखी हजेला, जयपुर। जयपुर की हर्षिता रेवाड़िया 12वीं में फेल होने के बाद भी उसी साल कॉलेज गईं और वहां भी पढ़ने के लिए नहीं, पढ़ाने के लिए। इंडियाज गॉट टैलेंट में अपनी आवाज से ग्लास ब्रेक करने वाली हर्षिता देश की पहली अल्ट्रा सुप्रिनो ओपेरा सिंगर हैं और संगीत के जरिए हर दिन सफलता के नए आयाम तय कर रही हैं। वह देश-विदेश में अपनी कला प्रदर्शित कर रही हैं। साथ ही कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

बायो छोड़ संगीत चुना
हर्षिता बताती हैं कि स्कूल में वह पढ़ाई में अच्छी नहीं थीं, लेकिन संगीत में फर्स्ट आती थीं। जैसा कि परिवारों में होता है, पेरेंट्स और दोस्तों के कहने पर उन्होंने बायो चुनी लेकिन रुचि संगीत में थी फिर भी 11वीं क्लास में जमकर मेहनत की। इसी दौरान पेरेंट्स को लगा कि इससे उनकी मौलिकता छिन रही है और उन्होंने उन्हें संगीत में आगे बढ़ने की छूट दी। पेरेंट्स की यह सहमति उनके जीवन में बदलाव लेकर आईं।

12वीं कक्षा में तो वह फेल हो गईं लेकिन संगीत में आगे बढ़ने के रास्ते खुल गए। वह कॉलेजों में म्यूजिक की क्लास लेने लगीं और आत्मनिर्भर बनीं। साथ ही ओपेरा की प्रैक्टिस को आगे बढ़ाती रहीं। यह वह समय था जबकि जयपुर में ओपेरा जानने वाले लोग नहीं थे और परिवार से कोई आर्थिक मदद नहीं ली।

मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
हर्षिता ने ओपेरा सीखा और अपने म्यूजिक पार्टनर दीपक राजपूत जो कि एक फ्लेमिंगो गिटारिस्ट हैं, के साथ बॉलीवुड गानों का फ्यूजन करके अपना एक अलग स्टाइल बनाया। आज उनका खुद का म्यूजिक बैंड है। वह पेरिस अंडरग्राउंड म्यूजिक फेस्टिवल अवॉर्ड, महिला अचीवर अवॉर्ड, मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड सहित कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

हर्षिता को उनके डेब्यू सॉन्ग के लिए दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड जीतने वाली वह राजस्थान की पहली महिला हैं। इंडिया गॉट टैलेंट में अपने म्यूजिक पार्टनर दीपक के साथ पार्टिसिपेट करते हुए उन्होंने अपनी आवाज से कांच का ग्लास ब्रेक कर दिया।

हर्षिता एक इंटरनेशनल म्यूजिशियन हैं और दुबई, यूएसए सहित कई देशों में परफॉर्म कर चुकी हैं। हर्षिता ने एशियन अफ्रीकन फोरम चेम्बर के लिए इवेंट किए। दुबई एक्सपो में राजस्थान पर्यटन विभाग का प्रतिनिधित्व किया साथ ही रशियन एम्बेसी में भी प्रस्तुति दे चुकी हैं। हर्षिता बताती हैं कि इस साल उनके कई गाने, कुछ कवर व कुछ ऑरिजनल रिलीज सॉन्ग होने वाले हैं। साथ ही वह बॉलीवुड से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं।

फैंस की सहूलियत के लिए बदला नाम
हर्षिता ने बताया कि उनका नाम ऋषिता था, लेकिन कोई इसे ढंग से बोल नहीं पाता, इसलिए उन्होंने सबकी सहूलियत के लिए अपना नाम हर्षिता रख लिया।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News