Advertising
<

‘राजस्थान का कश्मीर बनेगा बांसवाड़ा’: ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों को लूटने का काम किया – Banswara News

0
‘राजस्थान का कश्मीर बनेगा बांसवाड़ा’:  ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों को लूटने का काम किया – Banswara News

‘राजस्थान का कश्मीर बनेगा बांसवाड़ा’: ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों को लूटने का काम किया – Banswara News


जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। वार्ता को संबोधित करते हुए जहाजपुर विधायक और एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बांसवाड़ा के विकास का विजन साझा किया। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ आदिवासियों का शोषण करने उन्हें बरगलाने, हमेशा लूटने का व तुष्टीकरण का काम किया था। ​’राजस्थान का कश्मीर’ और पर्यटन की संभावनाएं ​मीणा ने बांसवाड़ा की प्राकृतिक सुंदरता का जिक्र करते हुए इसे राजस्थान का कश्मीर बताया। उन्होंने कहा कि उदयपुर की तर्ज पर बांसवाड़ा को एक ग्लोबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। बेणेश्वर धाम और यहां के जलप्रपातों व प्राकृतिक स्थलों को संवार कर पर्यटन और होटल व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी मजबूत होगी। ​अटल जी ने शुरू किया था उत्थान का सफर ​प्रेस वार्ता के दौरान गोपीचंद मीणा ने इतिहास को याद करते हुए कहा कि आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का वास्तविक काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय शुरू हुआ था, जब पहली बार पृथक ‘जनजाति मंत्रालय’ का गठन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत ने 1995 में आरक्षण की व्यवस्था कर आदिवासियों को पंच-सरपंच से लेकर विधायक-सांसद बनने का अवसर प्रदान किया। ​भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान हमारी प्राथमिकता ​विधायक मीणा ने वर्तमान सरकार के कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने आते ही पेपर लीक माफियाओं पर नकेल कसी और एसआईटी (SIT) का गठन किया। पूर्ववर्ती सरकार के समय जो युवा ठगे गए थे, उन्हें न्याय दिलाना और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां देना हमारा संकल्प है। ​50 हजार करोड़ का न्यूक्लियर प्रोजेक्ट और रोजगार ​विधायक ने बांसवाड़ा के भविष्य पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से ‘न्यूक्लियर पावर प्लांट’ (NPCIL) का प्रोजेक्ट लाया गया है। यह योजना इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी और स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर देगी। प्रेस वार्ता में यह रहे मौजूद ​इस दौरान मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी भी मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू भाई मईड़ा, प्रदेश महामंत्री राजेश कटारा, प्रदेश मंत्री राहुल मीणा व मीडिया प्रभारी कांतिलाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News