राजगढ़ से 5000 कार्यकर्ता ‘संविधान बचाओ रैली’ में शामिल होंगे: महू में 27 जनवरी को खड़गे-राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में होगी रैली – rajgarh (MP) News

8
राजगढ़ से 5000 कार्यकर्ता ‘संविधान बचाओ रैली’ में शामिल होंगे:  महू में 27 जनवरी को खड़गे-राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में होगी रैली – rajgarh (MP) News

राजगढ़ से 5000 कार्यकर्ता ‘संविधान बचाओ रैली’ में शामिल होंगे: महू में 27 जनवरी को खड़गे-राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में होगी रैली – rajgarh (MP) News

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाली “संविधान बचाओ” रैली को लेकर शनिवार को राजगढ़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

.

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम चौधरी ने रैली के उद्देश्य बताए और भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हमारी रैली का मुख्य उद्देश्य देश के संविधान की रक्षा करना है। महू में होने वाली इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान बचाओ’ का नारा बुलंद किया जाएगा।

सरकार की शराब बंदी पर सवाल खड़े किए

उन्होंने प्रदेश सरकार की शराब बंदी की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने जो शराब बंदी की घोषणा की, वह केवल दिखावा है। जब शराब रखने और पीने पर कोई पाबंदी नहीं है, तो इस बंदी का क्या मतलब है?

चौधरी ने 17 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर के जातिवाद विरोधी संघर्ष का मजाक उड़ाने की घटना की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुईं और बाबा साहब के संघर्ष को अनदेखा किया गया। आज हमारा संविधान संकट में है, और इसे बचाने के लिए हम महू में रैली आयोजित कर रहे हैं।

प्रेस कान्फ्रेंस कांग्रेस के नेता।

जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्र सिंह सोंधिया ने भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार देश में नफरत और घृणा का माहौल बना रही है। इसके कारण प्रदेश में अराजकता फैल रही है। भाजपा और आरएसएस ने हमेशा संविधान का अपमान किया है।”

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित और पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने भी अपनी बातें रखीं और भाजपा की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने रैली के महत्व को बताते हुए कहा कि यह रैली संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता को प्रकट करेगी और भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगी।

राजगढ़ से 5 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे

रैली में शामिल होने के लिए राजगढ़ जिले की हर विधानसभा से एक हजार और पूरे जिले से लगभग 5 हजार कार्यकर्ता महू जाएंगे।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्दर सिंह सौंधिया, जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News