राजगढ़ में NH-52 पर टक्कर में ट्रक ड्राइवर की मौत: प्याज लदे आयशर से अचानक ब्रेक के बाद भिड़ंत, केबिन में फंसा शव, जेसीबी से निकाला गया – rajgarh (MP) News

0
राजगढ़ में NH-52 पर टक्कर में ट्रक ड्राइवर की मौत:  प्याज लदे आयशर से अचानक ब्रेक के बाद भिड़ंत, केबिन में फंसा शव, जेसीबी से निकाला गया – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में NH-52 पर टक्कर में ट्रक ड्राइवर की मौत: प्याज लदे आयशर से अचानक ब्रेक के बाद भिड़ंत, केबिन में फंसा शव, जेसीबी से निकाला गया – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात NH-52 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय ड्राइवर की जान चली गई। हादसा थाने के ठीक सामने हुआ, जहां प्याज से भरी एक आयशर के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही दूसरी आयशर उससे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आगे वाली गाड़ी का ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसा रात करीब 2:45 बजे थाने के सामने हुआ, जहां सड़क पर कुछ ही सेकंड में एक परिवार का सहारा छिन गया। अचानक ब्रेक लगाने से हादसा
पुलिस के अनुसार, प्याज से भरी एक नई आयशर तेज गति से हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही आयशर क्रमांक UP 93 ET 6141 को संभलने का मौका नहीं मिला और वह सीधे आगे वाली गाड़ी में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी आयशर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चालक दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान फूलसिंह उर्फ गोलू (28) पुत्र हरप्रसाद कुशवाह, निवासी ग्राम खिलारा भंडरा, थाना मऊरानीपुर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह माल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। शव निकालने जेसीबी की मदद ली
केबिन में फंसे शव को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। इसके बाद 1033 एम्बुलेंस की सहायता से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल ब्यावरा भेजा गया। हादसे के बाद प्याज से भरी आयशर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अचानक ब्रेक लगाना हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। एक झटके में खत्म हो गया सफर
रात के अंधेरे में हाईवे पर चल रहा सफर फूलसिंह के लिए आखिरी साबित हुआ। कुछ सेकंड की चूक ने उसकी जान ले ली। थाने के सामने हुए इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News