रणजी ट्रॉफी-सौराष्ट्र से 2 दिन में हारी दिल्ली: जडेजा को 12 विकेट, शार्दूल के शतक से मुंबई की वापसी; रोहित-जायसवाल, पंत नहीं चले

4
रणजी ट्रॉफी-सौराष्ट्र से 2 दिन में हारी दिल्ली:  जडेजा को 12 विकेट, शार्दूल के शतक से मुंबई की वापसी; रोहित-जायसवाल, पंत नहीं चले

रणजी ट्रॉफी-सौराष्ट्र से 2 दिन में हारी दिल्ली: जडेजा को 12 विकेट, शार्दूल के शतक से मुंबई की वापसी; रोहित-जायसवाल, पंत नहीं चले

स्पोर्ट्स डेस्क6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणजी ट्रॉफी के फेज-2 में शुक्रवार को भारतीय सितारों का प्रदर्शन मिलाजुला रह। कुछ ने अपनी शाख बचाई, तो कुछ नाकाम रहे। मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यशस्वी जायसवाल 26 रन ही बना सके। दोनों ने 54 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी मैदान पर शार्दूल ठाकुर ने 8वें नंबर पर शतक जमाकर मुंबई की वापसी करा दी है। दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 274 रन बनाए। शार्दूल ठाकुर 113 रन पर नाबाद हैं।

इधर, राजकोट में मेजबान सौराष्ट्र ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया। दिल्ली से खेल रहे भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत दूसरी पारी में 17 रन ही बना सके। उन्होंने पहली पारी में एक रन का योगदान दिया। पंत को दोनों पारियों में रवींद्र जडेजा ने आउट किया। आगे दूसरे दिन की मैच रिपोर्ट…

रवींद्र जडेजा ने कुल 12 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 7 विकेट लिए।

मुंबई ने 101 पर गंवा दिए थे 7 विकेट डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने एक समय 101 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। कोई भी बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा स्कोर नहीं कर पाया था। ऐसे में 8वें नंबर पर उतरे शार्दूल ठाकुर ने तनुष कोटियान के साथ मिलकर टीम की वापसी करा दी। स्टंप्स तक दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी हो चुकी है। शार्दूल 113 और कोटियान 58 रन पर नाबाद हैं।

इससे पहले पहली पारी में जम्मू एंड कश्मीर 206 और मुंबई 120 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मुंबई की पहली पारी में रोहित शर्मा ने 3 और यशस्वी जायसवाल ने 4 रन बनाए थे। उस पारी में शार्दूल ठाकुर (51 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 28 रन की पारी खेली।

शार्दूल ठाकुर ने 113 रन की पारी खेलकर मुंबई की वापसी कराई।

सौराष्ट्र ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली की टीम दूसरी पारी में 94 रन पर ऑलआउट हो गई और सौराष्ट्र के सामने 12 रनों का लक्ष्य रखा। इससे पहले पहली पारी में सौराष्ट्र ने 271 रन बनाते हुए पहली पारी में 83 रनों की बढ़त ली थी। दिल्ली ने पहली पारी में 188 रन बनाए थे।

रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 12 विकेट झटके। इनमें पहली पारी में 5 और दूसरी 7 विकेट शामिल रहे। उन्होंने बैट से 38 रन ही बनाए।

रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

राजकोट में मुकाबले में फील्डिंग के दौरान सौराष्ट्र टीम के खिलाड़ी।

कर्नाटक पहली पारी में 475 रन पर ऑलआउट चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ पहली पारी में 420 रनों की बढ़त हासिल कर की। टीम पहली पारी में 475 रन पर ऑलआउट हो गई। स्मरन रविचंद्रन ने 203* रन बनाए।

दिन का खेल समाप्त होने तक पंजाब ने दूसरी पारी में 24 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 7 रन पर नाबाद हैं। प्रभसिमरन सिंह 1 और अनमोलप्रीत सिंह 14 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले पंजाब की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस पारी में शुभमन गिल 4 रन ही बना सके थे।

———————————-

रणजी ट्रॉफी की यह खबर भी पढ़िए…

पहले दिन रोहित, पंत, गिल और जायसवाल फेल

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के छठे राउंड की शुरुआत गुरुवार को हो गई। इस राउंड में 7 भारतीय सितारे अपने-अपने स्टेट्स टीम के लिए खेल रहे हैं। इनमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…