रंधावा बोले- चुनाव से भागती है भाजपा, कांग्रेस तैयार: जूली ने कहा- BJP ने जनता को गुमराह किया; अजमेर में दरगाह की जियारत – Ajmer News

0
रंधावा बोले- चुनाव से भागती है भाजपा, कांग्रेस तैयार:  जूली ने कहा- BJP ने जनता को गुमराह किया; अजमेर में दरगाह की जियारत – Ajmer News

रंधावा बोले- चुनाव से भागती है भाजपा, कांग्रेस तैयार: जूली ने कहा- BJP ने जनता को गुमराह किया; अजमेर में दरगाह की जियारत – Ajmer News


अजमेर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविंदरसिंह रंधावा ने कहा- चुनाव से भाजपा भागती है, कांग्रेस नहीं। कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। पुष्कर में चल रहे कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के लिए रविवार को आए प्रदेश प्रभारी सुखविंदरसिंह रंधावा ने यह कहा। वहीं टीकाराम जूली ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने केवल जनता को गुमराह किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस नेताओं ने दरगाह जियारत कर देश में अमन, शांति के लिए दुआ मांगी। इस दौरान उत्तराखंड से विधायक और दिल्ली के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, एआईसीसी के सेक्रेटरी दानिश अबरार, विधायक संजय जाटव , इंदिरा मीणा आदि भी मौजूद रहे। सभी रात करीब नौ बजे अजमेर पहुंचे थे। चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: रंधावा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखविंदरसिंह रंधावा ने कहा- पुष्कर में चल रहे कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों को बता रहे हैं कि क्या-क्या उनकी ड्यूटीज़ हैं। कैसे कांग्रेस ब्लॉक प्रेसिडेंट, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का काम करना है, मजबूत करना है। कैसे आगे काम करना है, एकजुट होकर हम ज्यादा काम कर सकें। चुनाव को लेकर रंधावा ने कहा कि इन चुनाव से कभी भी कांग्रेस पीछे नहीं हटी है। अगर भागती है तो बीजेपी भागती है। कांग्रेस हमेशा तैयार रहती है। कोई भी इलेक्शन आएगा, हमारी तैयारी है। ये भाजपा सरकार कहीं सुप्रीम कोर्ट में स्टे लेने के लिए नहीं जाए। जो वादे किए, मुकर गए, उन पर जिक्र तक नहीं : जूली प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- वो लोग जो पहले कहते थे कि महंगाई को कम करेंगे, इस नाम पर सत्ता के अंदर आए थे, लेकिन आज वो लोग पेट्रोल डीजल में चुपके-चुपके कभी 3, कभी 90 पैसे, कभी 85 पैसे, कभी 99 पैसे बढ़ा रहे हैं। समझ में ही नहीं आता, पूरे बढ़ा दो एक दिन में। प्रदेश की जनता को, देश की जनता को जो गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पिछले 7-8 सालों से कच्चे तेल के दाम कम हुए थे। वो मुनाफा लाखों-करोड़ों रुपए का तेल कंपनियां और भारत सरकार कमाती रही। आज भी 100 रुपए के पेट्रोल में 50 रुपए तो भारत सरकार और राजस्थान सरकार ले रही हैं। इनको खुद का खजाना भरना जरूरी है या जनता को राहत देना जरूरी है। जनता पर टैक्स पे पर टैक्स लादे जा रहे हैं। सत्ता के अंदर तो आ गए, लेकिन जो वादे करके आए थे, उनसे मुकर रहे हैं। उन पर जिक्र नहीं है। नीट पेपर लीक के रद्द होने पर 5 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कहा कि नीट (NEET) का पेपर लीक हो गया। इसका पेपर रद्द होने के बाद पांच स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया। बीजेपी पदाधिकारी, बीजेपी नेता इसमें शामिल हैं। तीन-तीन बार नीट लीक हुआ है। दो बार तो माना ही नहीं इन लोगों ने। तीसरी बार पकड़ में आया। उन्होंने कहा- 9 दिन तक राजस्थान के अंदर एफआईआर दर्ज नहीं की। किसकी गलती है? किसकी जिम्मेदारी है? कौन-कौन मंत्री इनके नजदीकी लोग हैं? कौन लोग हैं जो एनटीए (NTA) के अंदर बैठाए गए? धर्मेंद्र प्रधान की क्या भूमिका है? क्या उनकी जिम्मेदारी है? कोई पूछने वाला ही नहीं। पीएम नरेंद्र मोदी को तो एक बार भी एक शब्द बोलने का समय नहीं है, कमाल हो गया। ​राजस्थान में आए थे तो बहुत बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे पेपर लीक के खिलाफ। मुद्दों से भागते हैं। जनता को जाति और धर्म के नाम पर लड़ा के सत्ता के अंदर बैठे हैं। वीडियो-फोटो सहयोग-नजीर कादरी

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News