Advertising
<

‘रंग दे बसंती’ की फिरंगी ‘सू’ पर लट्टू थे आमिर खान, असल में है ब्रिटिश गवर्नर की बेटी

0
‘रंग दे बसंती’ की फिरंगी ‘सू’ पर लट्टू थे आमिर खान, असल में है ब्रिटिश गवर्नर की बेटी


‘रंग दे बसंती’ की फिरंगी ‘सू’ पर लट्टू थे आमिर खान, असल में है ब्रिटिश गवर्नर की बेटी

Image Source : IMDB, STILL FROM RANG DE BASANTI
आमिर खान संग फिल्म के सीन में एलिस पैटन।

साल 2006 में रिलीज हुई ‘रंग दे बसंती’ ने अपनी दमदार कहानी, भावुक कर देने वाले पलों और यादगार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली थी। आमिर खान की यह फिल्म आज भी उतनी ही पसंद की जाती है जितनी उसके रिलीज के समय थी। चार नेशनल अवार्ड जीतने और ऑस्कर तक पहुंचने वाली इस फिल्म के हर किरदार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। आमिर खान, आर माधवन, सोहा अली खान, सिद्धार्थ, कुणाल कपूर और शरमन जोशी जैसे कलाकारों से सजी राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म अपने हर चरित्र के लिए याद की जाती है। इन्हीं किरदारों में से एक था सू मैककिनले, जिसे ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन ने निभाया था। एलिस ने यह साबित कर दिया कि भाषा कभी भी प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनती।

कैसा था किरदार?

फिल्म में एलिस पैटन एक ब्रिटिश डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर की भूमिका में थीं, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों पर फिल्म बनाने के लिए लंदन से भारत आती है। उसका सफर सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि निजी भी है, क्योंकि उसके दादा ब्रिटिश पुलिस अफसर थे और उन्होंने एक डायरी छोड़ी थी जिसमें क्रांतिकारियों के साथ हुए उनके अनुभव दर्ज थे। उसी डायरी के आधार पर सू भारत आती है और धीरे धीरे उन क्रांतिकारियों के जीवन, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ती चली जाती है।

ALICE PATTEN

Image Source : ALICE PATTEN/FB

ग्लैमरस अंदाज में एलिस पैटन।

Advertising

अब काफी बदल गई हैं एलिस पैटन

सू का किरदार फिल्म की आत्मा था, वह भारत और ब्रिटेन के इतिहास को जोड़ने वाली कड़ी बनती है। उसकी मासूमियत, संवेदनशीलता और दृढ़ता ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। आमिर खान के साथ उनकी केमिस्ट्री और ‘सू कर मेरे मन को’ जैसे दृश्य आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं। फिल्म के समय एलिस मात्र 26 वर्ष की थीं। 19 साल बाद ‘रंग दे बसंती’ की यह सू अब 45 साल की परिपक्व, आत्मविश्वासी और और भी खूबसूरत महिला बन चुकी हैं। वर्षों में उनकी अदाकारी और शख्सियत दोनों और निखरकर सामने आए हैं।

एलिस पैटन की फैमिली

एलिस पैटन का परिवार भी उतना ही दिलचस्प है। वह क्रिस पैटन की बेटी हैं, जो ब्रिटेन के प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ और हांगकांग के अंतिम गवर्नर रहे हैं। 2019 के हांगकांग आंदोलन के दौरान उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। एलिस ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी और हैमलेट जैसे क्लासिक नाटकों में भी हिस्सा लिया था। 2005 में इंग्लिश टूरिंग थिएटर के हैमलेट में उन्होंने ओफेलिया की भूमिका निभाई थी।

rang de basanti, alice patten

Image Source : ALICE PATTEN/FB

परिवार संग एलिस पैटन।

फिल्म के दौरान प्रेग्नेंट थी एलिस

‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के दौरान एलिस प्रेग्नेंट थीं और उनके पति, अमेरिकी कॉमेडियन व लेखक टिम स्टीड, उनके साथ थे। उस समय फिल्म भारत में लगातार बड़े पुरस्कार जीत रही थी। हालांकि आज एलिस टीवी और फिल्मों में कम दिखाई देती हैं, लेकिन भारतीय दर्शकों के दिलों में उनका ‘सू’ का किरदार हमेशा जिंदा है। उन्होंने डाउनटन एबे, मिस्ट्रेसेस और अवर गर्ल जैसे शो में भी काम किया है, लेकिन भारत में उन्हें हमेशा ‘रंग दे बसंती’ की सू के नाम से ही याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर या धनुष को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर दिया ऐसा रिएक्शन, चौंक गए फैंस

कौन हैं सामंथा रुथ प्रभु के दूसरे पति? इंजीनियरिंग करने के बाद बने डायरेक्टर, पहले भी हो चुकी है शादीपरि

Latest Bollywood News