योगी राज में बदला प्रदेश: दारा सिंह चौहान बोले- करोड़ों लोगों ने कुंभ में किया स्नान, सपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार हुआ – Gonda News h3>
गोंडा13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा में योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने शिरकत की। वेंकटाचार्य क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मंत्री दारा सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत सैकड़ों युवाओं को लोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दूसरे राज्यों और देशों को देने वाला राज्य बन गया है।
योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उद्योगपति प्रदेश से पलायन कर रहे थे। अब बड़े-बड़े उद्योगपति यहां निवेश करने आ रहे हैं।
युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू की गई है। गोंडा के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में सड़कों का जाल बिछा है। गांवों का विकास हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हुई हैं। हर व्यक्ति को अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिल रहा है। सरकार ने महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में लोगों को स्नान कराया। बेहतर सुविधा दी।
बहुत से लोग यूपी सरकार के काम से खुश नहीं थ, इसीलिए उन्होंने कुंभ के दौरान सरकार को बदनाम करने का भी काम किया। लेकिन वह सफल नहीं हुए और योगी सरकार ने एक अच्छा कार्यक्रम करके इतिहास रचा है। 2 साल के अंदर उत्तर प्रदेश में जो भी विकास के कार्य अभी चल रहे हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उन्नतिशील प्रगतिशील और विकासशील प्रदेश बनेगा।
शिक्षा के क्षेत्र में काफी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुधार को लेकर के काम किया गया। आज जिले में एआई लैब बना रहे हैं विज्ञान लैब बनाए जा रहे हैं। विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा जा रहा है । मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव योगी सरकार के काम पर क्या सवाल उठाएंगे। उनके सरकार में तो उत्तर प्रदेश में खूब भ्रष्टाचार हुए हर विभाग में भ्रष्टाचार हुआ।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News