योगी बोले-हर हिंदू की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: सपा देश तोड़ने वालों के साथ; वक्फ के नाम पर लाखों बीघा जमीन कब्जा हुई – Uttar Pradesh News

11
योगी बोले-हर हिंदू की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध:  सपा देश तोड़ने वालों के साथ; वक्फ के नाम पर लाखों बीघा जमीन कब्जा हुई – Uttar Pradesh News

योगी बोले-हर हिंदू की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: सपा देश तोड़ने वालों के साथ; वक्फ के नाम पर लाखों बीघा जमीन कब्जा हुई – Uttar Pradesh News

सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में कहा- हमें हर एक हिंदू की रक्षा करनी है। भाजपा इसके लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सिटीजनशिप एक्ट लागू किया गया। कांग्रेस और सपा ने इसका विरोध किया। यह वही दल है, जो दलितों और वंचितों का अधिकार छीनते हैं।

.

दलितों और वंचितों की जमीन पर कब्जा करने वालों में सबसे अधिक विपक्ष के लोग हैं, लेकिन अब सरकार का डंडा चलता है तो ये लोग भागते हैं। रविवार को सीएम योगी ने अंबेडकर से जुड़ी कार्यशाला के दौरान ये बातें कहीं।

कांग्रेस और सपा देश तोड़ने वाले तत्वों के साथ खड़ी रही है। वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ भूमि कब्जा की गई है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 3 हिंदुओं की निर्मम हत्या हुई है। उनके घरों से बाहर खींचकर, उनकी हत्या की गई है। ये कौन लोग हैं? ये वहीं दलित, वंचित और गरीब हिंदू हैं, जिन्हें इस जमीन का सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है।

योगी की 6 बड़ी बातें-

1- विपक्ष अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा

हमें आश्चर्य होता है कि यह(पश्चिम बंगाल) वही राज्य और देश है, जहां वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीनों पर जबरन कब्जा किया गया था। कोई कागज या राजस्व रिकार्ड नहीं है। अब जब वक्फ संशोधन विधेयक संसद में पारित हुआ है और इस पर कार्रवाई की जा रही है, तो इसके खिलाफ हिंसा भड़काई जा रही है। विपक्ष अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

2- सपा महापुरुषों के खिलाफ षड्यंत्र करती रही

ये लोग सामाजिक न्याय के प्रतीक महापुरुषों का अपमानित करते रहे हैं। उनके खिलाफ षड्यंत्र करते रहे हैं। आज भी यह लोग उसी प्रकार कर रहे हैं। महाराष्ट्र में शिवाजी के खिलाफ बयान देते हैं। औरंगजेब का महिमामंडन करते हैं। तीन साल पहले जब सरकार पटेल की जयंती मना रही थी तो उस समय सपा के मुखिया जिन्ना का महिमा मंडन कर रहे थे।

3- कांग्रेस ने संविधान की आत्मा से छेड़छाड़ की

कांग्रेस और सपा देश तोड़ने वाले तत्वों के साथ खड़ी रही है। हमने विधानसभा के प्रत्येक सदस्य को संविधान की मूलप्रति दी। ताकि हर सदस्य इस बाब को समझ सके कि संविधान के मूल में क्या है। प्रस्तावना में किस तरह छेड़छाड़ कांग्रेस ने की। प्रस्तावना संविधान की आत्मा होती है। 1976 में संविधान की प्रस्तावना में संशोधन कर ऐसे तथ्य डाल दिए जिनके खिलाफ बाबा साहब ने तर्क दिए थे। बाबा साहब का निधन होने पर दिल्ली में अंतिम संस्कार नहीं करने दिया, उनका स्मारक नहीं बनने दिया।

4- बाबा साहब को कांग्रेस ने चुनाव हराया

जब चुनाव आता है तो एक फर्जी पुस्तिका संविधान के नाम पर प्रिंट कराकर मायाजाल फैलाने का काम करते हैं। यह पिछले लोकसभा चुनाव में देखा होगा। यह किसी से छिपा नहीं है। 1952 में बाबा साहब को कांग्रेस ने चुनाव हराया था। 78 हजार से अधिक वोट गिनती से बाहर कर दिए थे।

बाबा साहब को संसद में जाने से रोकने के लिए उनके निजी सहायक को तोड़कर उनके खिलाफ चुनाव लड़ाया गया। पंडित नेहरू ने बाबा साहब के खिलाफ चुनाव प्रचार कर उन्हें हराया। आखिर में बाबा साहब के लिए पुणे की सीट हिंदू महासभा ने छोड़ी फिर बाबा साहब संसद जा सके।

5- बांग्लादेश में हिंदू प्रताड़ित हो रहे, लेकिन कांग्रेस, सपा आवाज नहीं उठाई

बांग्लादेश की घटना को लेकर योगी ने कहा- 3 साल पहले पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद ब्रजलाल की एक पुस्तक थी। इसमें बताया गया था कि एक तरफ बाबा साहब ने लिखा था- मेरा आदि और अंत भारतीय के रूप में रहेगा। दूसरी तरफ योगेंद्र नाथ मंडल ने पाकिस्तान का समर्थन किया। लेकिन वह एक साल भी वहां नहीं रह सके।

मंडल के कृत्यों की सजा आज भी बांग्लादेश भुगत रहा है। बांग्लादेश में जो भी हिंदू प्रताड़ित हो रहे हैं। वह दलित हैं। कांग्रेस, सपा और ममता बनर्जी ने उनके लिए कभी आवाज नहीं उठाई। सिर्फ भाजपा ने आवाज उठाई। भाजपा प्रतिबद्ध है कि हमें हर हिंदू की रक्षा करनी है।

6- कांग्रेस-सपा दलितों और वंचितों के अधिकार छीनती है

देश के नागरिकों की रक्षा के लिए सिटीजनशिप एक्ट लाया गया। कांग्रेस-सपा ने विरोध किया था। यह वहीं दल हैं, जो दलितों और वंचितों के अधिकार छीनते हैं। दलितों और वंचितों की जमीन पर कब्जा करने वालों में सबसे अधिक विपक्ष के लोग हैं। लेकिन सरकार का डंडा चलता है तो भागते हैं।

सिटीजनशिप एक्ट को लेकर भी पूरे देश में आंदोलन, आगजनी की गई। सरकार ने मजबूती से सामना किया। पड़ोसी देशों से आए गैर-मुस्लिमों को नागरिकता देने का काम किया। पीड़ित हिंदू आखिर कहां जाएगा। वह भारत ही आएगा। लेकिन कांग्रेस और टीएमसी जैसे दल बाधक रहे। उन्हें शरणार्थी के रूप में रखना चाहते थे।

—————————

ये खबर भी पढ़ें-

योगी बोले- यूपी ने अराजकता का तांडव देखा और झेला

योगी सरकार के आज 8 साल पूरे हो गए। इस मौके पर सीएम योगी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- यूपी ने अराजकता का तांडव देखा और झेला है। दंगों के माध्यम से अपनी बिगड़ती हुई अर्थव्यवस्था को भी देखा था। प्रदेश वही है, तंत्र भी वही है। सिर्फ सरकार बदलने से व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है? यह 8 सालों में यूपी की जनता ने महसूस किया। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News