‘योगीजी ने अच्छे से बात की, अखिलेश ने बुलाया तक नहीं…’ राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भतीजे पर भड़के शिवपाल यादव h3>
UP News: शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीतिक अपरिपक्वता पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें सपा की तरफ कभी भी किसी मीटिंग में नहीं बुलाया गया। परसों भी यशवंत सिन्हा यहां थे लेकिन नहीं बुलाया गया। राजनीतिक अपरिपक्वता की कमी होने के कारण ये सब होता चला जा रहा है और पार्टी कमजोर हो रही है। लोग पार्टी को छोड़ रहे हैं।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को राष्ट्रपति चुनाव (President Election) में जोर का झटका लगा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और मुख्य सहयोगी सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) भी अब साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों ही नेता राष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी नीत NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के सम्मान में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के आवास पर डिनर में पहुंचे। अब शिवपाल ने इशारों में अखिलेश पर निशाना साधा है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ‘जब मैंने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीता तो हमसे भी राय लेनी चाहिए। अगर मेरा सुझाव माना गया होता और उन 100 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया होता, जिनका सुझाव हमने एक साल पहले दिया था तो आज समाजवादी पार्टी की स्थिति ही कुछ और होती।’
उन्होंने अखिलेश यादव की राजनीतिक अपरिपक्वता पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमें समाजवादी पार्टी की तरफ कभी भी किसी मीटिंग में नहीं बुलाया गया। परसों भी यशवंत सिन्हा यहां थे लेकिन नहीं बुलाया गया। राजनीतिक अपरिपक्वता की कमी होने के कारण ये सब होता चला जा रहा है और पार्टी कमजोर हो रही है। लोग पार्टी को छोड़ रहे हैं।’
शिवपाल ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा, ‘कल मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाया तो मैं वहां गया। द्रौपदी मुर्मू के साथ मेरी मुलाकात हुई। मैं मुख्यमंत्री जी से मिला। उन्होंने मुझसे अच्छे तरीके से बात की।’ पिछले दिनों शिवपाल ने कहा था कि हम जिसे वोट देंगे, वही राष्ट्रपति बनेगा। इसके बाद से ही लगने लगा था कि वे एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जाने वाले हैं। शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर उन्होंने इस संशय से पर्दा हटा दिया।
सुभासपा चीफ राजभर के तेवर भी गरम हैं। वह लगातार अखिलेश को चुनौती देते हुए एसी कमरे से निकलने की नसीहत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश किस विपक्षी एकता की बात करते हैं। पहले अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव का वोट यशवंत सिन्हा को दिला कर दिखाएं। दूसरे विपक्षी दलों की बात तो दूर की है। शिवपाल समाजवादी पार्टी से ही विधायक हैं।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : akhilesh is politically immature not invited me in party meeting says shivpal singh praised cm yogi
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News