ये हैं बिग बॉस OTT के 13 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स, जानिए किसका क्या है राज

18
ये हैं बिग बॉस OTT के 13 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स, जानिए किसका क्या है राज

ये हैं बिग बॉस OTT के 13 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स, जानिए किसका क्या है राज

‘बिग बॉस ओटीटी’ का दूसरा सीजन 17 जून से शुरू होगा। इसे सलमान खान होस्ट करेंगे। पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में कौन नजर आएगा। कुछ सेलेब्स के नाम सामने भी आए। हालांकि पुख्ता तौर पर मेकर्स ने कुछ भी नहीं कहा। लेकिन अब फाइनली ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के मेकर्स ने सभी कंटेस्टेंट्स को रिवील कर दिया है। हालांकि हर कंटेस्टेंट का चेहरा पूरी तरह रिवील नहीं किया गया है। सिर्फ हल्की सी झलक दिखाई है। झलक के साथ हर कंटेस्टेंट को एक खास नाम दिया गया है, जिससे पता चल गया है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में कौन-कौन होगा।

Bigg Boss OTT 2 में कुल 12 कंटेस्टेंट्स होंगे, जिनमें टीवी की दुनिया के नामी चेहरे भी हैं। कौन-कौन है, लिस्ट में, आइए बताते हैं।

1. अविनाश सचदेव

एक्टर अविनाश सचदेव को ‘छोटी बहू’ और ‘इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर’ जैसे टीवी शोज से पॉपुलैरिटी मिली। ‘छोटी बहू’ में काम करने के दौरान उन्हें को-स्टार और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक से प्यार हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ साल तक डेट किया और फिर ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अविनाश सचदेव ने को-स्टार शालमली से शादी की, पर कुछ समय बाद तलाक हो गया। फिर अविनाश सचदेव की जिंदगी में पलक पुरसवानी आईं। लेकिन उनका रिश्ता भी ज्यादा नहीं टिका और ब्रेकअप हो गया। मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के लिए अविनाश सचदेव को ‘हीरो नंबर वन’ नाम दिया।

Bigg Boss OTT : सामने आई ‘बिग बॉस ओटीटी’ के फाइनल कंटेस्सेंट्स की लिस्ट, नवाजुद्दीन की वाइफ आलिया का भी नाम

2. पलक पुरसवानी

palak purswani actress

अविनाश सचदेव की गर्लफ्रेंड पलक पुरसवानी भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ की कंटेस्टेंट हैं। पलक मॉडल और फैशन डिजाइनर भी हैं। पलक पुरसवानी को Splitsvilla 7 से पॉपुलैरिटी मिली थी। बाद में उन्होंने ये रिश्ते हैं प्यार के’ और ‘बड़ी देवरानी’ जैसे टीवी शोज किए।

Palak Purswani: कौन हैं Bigg Boss OTT 2′ कंटेस्टेंट पलक पुरसवानी? रुबीना दिलैक के एक्स-बॉयफ्रेंड को किया था डेट

3. आलिया सिद्दीकी

aaliya siddique

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में इस बार जिस एक कंटेस्टेंट पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, वह हैं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया। आलिया और नवाजुद्दीन का पिछले समय से कोर्ट केस चल रहा है। आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप केस से लेकर घर से बच्चों और उन्हें बाहर निकालने के आरोप लगाए थे। माना जा रहा है कि आलिया ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आईं तो कई खुलासे जरूर होंगे।
Bigg Boss OTT 2: शीजान खान के बाद बहन फलक नाज की भी चमकी किस्मत, सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी में दिखाएंगी जलवा

4. अभिषेक मल्हान

abhishek malhan

अभिषेक मल्हान एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं और वह लोगों के बीच ‘फुकरा इंसान’ के नाम जाने जाते हैं। अभिषेक मलहान मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्हें इंडिया का ‘मिस्टर बीस्ट’ कहा जाता है। अभिषेक मल्हान दिल्ली के पीतमपुरा-रोहिणी इलाके के रहने वाले हैं। अभिषेक अपने वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। वह लोगों को कंपीट करने के लिए चैलेंज करते हैं, और फिर जीतने वाले को पैसे भी देते हैं।

5. आकांक्षा पुरी

akanksha puri

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को ‘बिग बॉस’ का कई बार ऑफर मिला था, लेकिन अब वह ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। आकांक्षा पुरी एक टीवी एक्ट्रेस हैं और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। कभी वह पारस छाबड़ा को डेट करती थीं। अब उनका नाम मीका सिंह के साथ जोड़ा जाता है। आकांक्षा ने ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ में सिंगर मीका सिंह को अपना पार्टनर चुना था।

6. जिया शंकर

jiya shankar

जिया शंकर एक टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘मेरी हानिकारक बीवी’ में डॉ. इरावती के किरदार से चर्चा मिली थी। जिया शंकर हाल ही रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेड’ में नजर आई थीं। जिया शंकर ने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्मों से की थी। वह वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

Bigg Boss OTT 2 को सलमान के साथ को-होस्ट करेंगे कृष्णा अभिषेक! ये कंटेस्टेंट्स होंगे शामिल

7. पुनीत कुमार

lord puneet

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में अभिषेक मल्हान के अलावा एक और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर नजर आएंगा, और वह हैं पुनीत सुपरस्टार। वैसे तो इनका नाम पुनीत कुमार है, लेकिन फैन्स उन्हें ‘पुनीत सुपरस्टार’ या ‘लॉर्ड पुनीत’ के नाम से जानते हैं।

8. बेबिका धुर्वे

bebika dhurve

बेबिका धुर्वे एक टीवी एक्ट्रेस हैं, और फिलहाल टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में नजर आ रही हैं। वह एक डेंटिस्ट भी हैं, और मुंबई की रहने वाली हैं। बेबिका धुर्वे ने 2020 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया था। बेबिका धुर्वे खुद को सलमान खान की बड़ी फैन बताती हैं।

सलमान खान होस्ट करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन में सेलिब्रिटी

9. फलक नाज

falaq naaz

एक्ट्रेस फलक नाज भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का हिस्सा हैं। कई टीवी शोज से फलक नाज अपनी पहचान बना चुकी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह भाई शीजान खान को लेकर चर्चा में थीं। शीजान खान को-स्टार तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में एक महीने जेल में रहे थे। हो सकता है कि जब फलक बिग बॉस में आएं, तो कुछ खुलासे करें।

10. श्रुति सिन्हा

shruti sinha

श्रुति सिन्हा भी टीवी की दुनिया से हैं। वह Splitsvilla 11 की विनर रही थीं। इसके अलावा वह ‘रोडीज’ और ‘एस ऑफ स्पेस’ जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आईं।

11. मनीषा रानी

manisha rani

मनीषा रानी बिहार की रहने वाली हैं, और पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मनीषा रानी, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी नजर आ चुकी हैं। मनीषा रानी तब चर्चा में आई थीं, जब वह टिकटॉक पर लिप सिंक करके वीडियो बनाती थीं। मनीषा रानी यूट्यूबर भी हैं।

12. Jad Hadid

jad hadid

जेद हदीद लेबनान के मॉडल हैं। वह पहले बेरुत में रहते थे, लेकिन अब लंदन में रहते हैं। जेद के ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आने से कितना रोमांच आएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

13. Kevin Almsifar

Kevin Almsifar

केविन एक भारतीय एथलीट और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। वह ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं।