यूपी BJP बोली-2024 में सैकड़ों वोटर्स के नाम कट गए: समर्थक वोटर्स का नाम शामिल रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिए 3 मंत्र – Uttar Pradesh News

0
यूपी BJP बोली-2024 में सैकड़ों वोटर्स के नाम कट गए:  समर्थक वोटर्स का नाम शामिल रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिए 3 मंत्र – Uttar Pradesh News

यूपी BJP बोली-2024 में सैकड़ों वोटर्स के नाम कट गए: समर्थक वोटर्स का नाम शामिल रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिए 3 मंत्र – Uttar Pradesh News

यूपी भाजपा ने आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से 20 हजार और हर बूथ पर 100 मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सैकड़ों भाजपाई वोटर्स क

.

दरअसल, चुनाव आयोग 15 जुलाई के बाद घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू कर सकता है। इसमें 1 जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। इससे बूथों की संख्या 1.63 लाख से बढ़कर 1.85 लाख तक पहुंच सकती है। यानी 22 हजार बूथ बढ़ेंगे। अब हर बूथ पर 1500 की जगह 1200 मतदाता होंगे।

आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विधायकों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली इस कार्यशाला में सीएम योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे।

पार्टी का मानना है कि जितने अधिक मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराए जाएंगे, चुनाव जीतने की संभावना उतनी ही बढ़ेगी। इसके लिए पार्टी तीन प्रमुख काम करेगी-

  1. 8 संगठनात्मक क्षेत्रों और 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मतदाता प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे।
  2. 1918 मंडलों पर एक मतदाता प्रमुख और दो सह-मतदाता प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे।
  3. ब्लॉक स्तर पर बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) में मतदाता सूची का काम होता है। यहां संविदा कर्मचारी तैनात रहते हैं। भाजपा का आरोप है कि अपने समर्थक कर्मचारी न होने की वजह से उसके मतदाता फॉर्म गायब हो जाते हैं या सूची में नहीं चढ़ाए जाते। अब पार्टी अपने समर्थकों को बीआरसी पर संविदा कर्मचारी के रूप में तैनात कराने का प्रयास करेगी।

बांग्लादेशी घुसपैठियों नाम लिस्ट से हटवाने के लिए अलर्ट रहें कार्यकर्ता पार्टी का कहना है कि बूथ बढ़ने के बाद नए बूथ समितियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए मैपिंग करनी होगी। इसमें आरएसएस और अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता भी सहयोग करेंगे। साथ ही, बांग्लादेशी घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने के लिए अलर्ट रहना होगा।

हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा

तस्वीर तीन महीने पहले की है। लखनऊ में CM योगी ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की थी।

भाजपा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके लिए हर विधानसभा में एक संयोजक और दो सह-संयोजकों की टीम बनाई गई है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को जन-जन तक पहुंचाएगी।

लोकसभा चुनाव के बाद भी भाजपा ने लिस्ट से नाम कटने के आरोप लगाए थे

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने समीक्षा बैठक की थी। इसमें काफी चौंकाने वाली बात सामने आई थी। पार्टी का कहना था- कई लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा समर्थित 50 से 60 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से डिलीट कर दिए गए थे, जबकि पार्टी और प्रत्याशी को जो मतदाता सूची दी गई थी, उसमें नाम दर्ज थे।

भाजपा का कहना था कि यूपी से पूर्वांचल तक भाजपा 16 सीटों पर 60 हजार से कम मतों से चुनाव हारी। इन सीटों में चंदौल से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, लखीमपुर खीरी से केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी, फतेहपुर से केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और मुजफ्फरनगर से केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान शामिल हैं। ये सभी 50 हजार से कम मतों से चुनाव हारे थे। पढ़ें पूरी खबर

——————–

ये खबर भी पढ़िए-

सपा से छिन जाएगी मुलायम सिंह की कोठी:मुरादाबाद में 31 साल पहले अलॉट हुई; अखिलेश ने कहा- कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

मुरादाबाद में 3 दशक से सपा का केंद्र रही सिविल लाइंस की कोठी नंबर-4 अब सपा के पास नहीं रहेगी। DM अनुज सिंह ने मुलायम सिंह के नाम पर 31 साल से अलाट इस कोठी का आवंटन रद्द कर दिया है। 30 दिन के अंदर कोठी खाली करने का नोटिस भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News