युवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए निफ्टेम की स्थापना होना है हर्ष की बात : चिराग – Vaishali News h3>
.
निफ्टेम की स्थापना के लिए सहदेई के चकफैज पंचायत के अफजलपुर में चिह्नित भूमि का निरीक्षण गुरुवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया। इस दौरान चिराग पासवान ने भूमि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की और जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की बात कही।इस मौके पर जिला के डीएम यशपाल मीणा ने चिराग पासवान को भूमि से सम्बन्धित सभी जानकारी दी। भूमि के निरीक्षण के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि उनका प्रयास है कि उनके नेता उनके,पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के कार्यो को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाय।हाजीपुर के लिए स्व. रामविलास पासवान की ओर से कई ऐसे कार्य किए गए जिससे हाजीपुर को अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी। वह जिस मंत्रालय में गए उस विभाग की बड़ी योजनाओं को हाजीपुर लेकर आए।उनका भी यही प्रयास है।इसी क्रम में फूड टेक्नोलॉजी से जुड़ी निफ्टेम इंस्टीच्यूट की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है।आज वर्तमान में देश में दो निफ्टेम हैं।एक और निफ्टेम की स्थापना की भी जरूरत है। पीएम और वित्त मंत्री को मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने निफ्टेम की स्थापना की मंजूरी दी है। कनेक्टिविटी आदि जरूरत को देखते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थल का अध्ययन किया जा रहा है। यहां निफ्टेम की स्थापना की जा सकती है या नहीं। इसी क्रम में इस भूमि का निरीक्षण किया गया है।निफ्टेम की स्थापना के लिए यहां संभावना चलती जा रही है।उनका प्रयास होगा कि जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाए और इसके लिए शिलान्यास किया जाए।
चिराग पासवान ने पुलवामा की घटना पर उन्होंने कहा कि पूरा देश को एकजुटता के साथ आतंकवाद से लड़ने की जरूरत है।आतंकियों ने जिस प्रकार कायराना हरकत को अंजाम दिया है।उसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से आतंकवाद के खात्मे को लेकर प्रतिबद्ध हैं।उन्हें विश्वास है कि पीएम के नेतृत्व में आतंकियों को उन्हें की भाषा में जवाब दिया जाएगा।जल समझौता स्थगित करने को उन्होंने एक बड़ा और कड़ा शुरुआत बताया और कहा की सरकार आतंकवाद के खात्मे को लेकर कार्य कर रही है।इस दौराम पूर्व सांसद रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह, महनार विधायक वीणा सिंह आदि उपस्थित थे।
पूर्व में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के अधिकारी कर चुके है निरीक्षण पूर्व में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव डॉक्टर सुब्रत गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वैशाली में निफ्टेम की स्थापना के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया था।मिन्हाज आलम,अपर सचिव,खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय भारत सरकार और डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय निदेशक राष्ट्रीय खाद्य प्रावैधिकी एवं प्रबंधन संस्थान ने सहदे बुजुर्ग में चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया था।
निफ्टेम की स्थापना से होगा क्षेत्र का विकास निफ्टेम में अलग-अलग कोर्स के माध्यम से पढ़ाई कर कृषि की नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा।निफ्टेम की स्थापना सहदेई बुजुर्ग क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) की स्थापना से किसानों को काफी फायदा होगा।निफ्टेम की स्थापना होने से किसानों की यह समस्या निश्चित रूप से दूर हो जाएगी।किसानों को नई तकनीक के लिए दूसरे राज्यों का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा।बिहार में कृषि को लेकर कई सारे कार्य हुए हैं।लेकिन निपटेम उन सब में से काफी सफल और एक अच्छा संस्थान साबित हो सकता है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News