Advertising
<

यात्री ध्यान दें…भोपाल से गुजरने वाली 53 ट्रेनों पर असर: 2 ट्रेन कैंसिल, 5 आंशिक निरस्त; 46 के रूट बदले; उज्जैन में यार्ड के काम के चलते निर्णय – Bhopal News

0
यात्री ध्यान दें…भोपाल से गुजरने वाली 53 ट्रेनों पर असर:  2 ट्रेन कैंसिल, 5 आंशिक निरस्त; 46 के रूट बदले; उज्जैन में यार्ड के काम के चलते निर्णय – Bhopal News

यात्री ध्यान दें…भोपाल से गुजरने वाली 53 ट्रेनों पर असर: 2 ट्रेन कैंसिल, 5 आंशिक निरस्त; 46 के रूट बदले; उज्जैन में यार्ड के काम के चलते निर्णय – Bhopal News

उज्जैन में यार्ड रिमाडलिंग का काम चलने से भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा। रेलवे ने 2 ट्रेन कैंसिल, 5 आंशिक निरस्त और 46 के रूट बदल दिए हैं।

.

रेलवे के अनुसार, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्‍जैन रेलवे स्‍टेशन पर उज्‍जैन यार्ड के रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से चलने वाली एवं रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें, निरस्‍त, मार्ग परिवर्तित एवं शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 11 से 15 अक्‍टूबर तक चलेगा। इस दौरान भोपाल मंडल पर आने वाली कई ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा।

ये दो ट्रेनें निरस्त

  • 11-15 अक्‍टूबर तक गाड़ी संख्‍या 19341 नागदा-बीना एक्‍सप्रेस
  • 12-16 अक्‍टूबर तक गाड़ी संख्‍या 19342 बीना-नागदा एक्‍सप्रेस

इन्हें आंशिक निरस्त किया गया

  • 11 से 15 अक्‍टूबर तक गाड़ी संख्‍या 59320 भोपाल-उज्‍जैन पैसेंजर मक्‍सी स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। मक्‍सी से उज्‍जैन के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्‍टूबर तक गाड़ी संख्‍या 59319 उज्‍जैन-भोपाल पैसेंजर मक्‍सी रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। उज्‍जैन से मक्‍सी के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्‍टूबर तक गाड़ी संख्‍या 19340 भोपाल-दाहोद एक्‍सप्रेस नागदा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसके बाद भोपाल से नागदा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  • 11 से 15 अक्‍टूबर तक गाड़ी संख्‍या 19339 दाहोद-भोपाल एक्‍सप्रेस नागदा रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। नागदा से भोपाल के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  • 11 अक्‍टूबर को बीना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19342 बीना नागदा एक्‍सप्रेस मक्‍सी स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। मक्‍सी से नागदा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

इनके रूट बदले (अप ट्रेनें)

Advertising
  • 13 अक्टूबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20416 इंदौर वाराणसी एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, देवास, मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी। इस दौरान इसका देवास एवं मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव रहेगा।
  • 15 अक्‍टूबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20414 इंदौर वाराणसी एक्‍सप्रेस वाया इंदौर, देवास, मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी। इस दौरान इसका देवास एवं मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव रहेगा।
  • 15 अक्‍टूबर को हापा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09525 हापा नाहरलगून स्‍पेशल वाया नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर चलेगी।
  • 11 से 15 अक्‍टूबर तक डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 14115 डॉ. अंबेडकर नगर प्रयागराज एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-देवास-मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी। इस दौरान इसका देवास एवं मक्‍सी रेलवे स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  • 11 से 15 अक्‍टूबर तक डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्‍जैन-मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी।
  • 12 अक्‍टूबर को दौंड से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22193 दौंड-ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस वाया नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर चलेगी।
  • 14 अक्‍टूबर को उधना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20961 उधना-बनारस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-कोटा-रुठियाई-ग्‍वालियर चलेगी।
  • 13 एवं 15 अक्‍टूबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19313 इंदौर-पटना एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-फतेहाबाद-उज्‍जैन-मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी।
  • 11 से 15 अक्‍टूबर 2025 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-देवास-मक्‍सी- संत हिरदाराम नगर चलेगी।
  • 15 अक्‍टूबर को बीकानेर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 04715 बीकानेर-साईंनगर शिर्डी स्‍पेशल वाया कोटा-सोगरिया-गुना-बीना-निशातपुरा-भोपाल चलेगी।
  • 10 अक्‍टूबर को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्‍पेशल क्‍लोन वाया नागदा-कोटा-रुठियाई-गुना चलेगी।
  • 12 अक्‍टूबर को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09343 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्‍पेशल वाया नागदा-कोटा- सोगरिया-गुना-बीना चलेगी।
  • 13 एवं 15 अक्‍टूबर को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11704 डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-देवास-मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी। इसका मक्‍सी रेलवे स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  • 11 अक्‍टूबर को भगत की कोठी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्‍सप्रेस वाया कोटा-सोगरिया-गुना-बीना-निशातपुरा- भोपाल चलेगी।
  • 12 एवं 14 अक्‍टूबर को बीकानेर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20846 बीकानेर-बीलासपुर एक्‍सप्रेस वाया कोटा-सोगरिया-गुना-बीना-निशातपुरा-भोपाल चलेगी।
  • 11 अक्‍टूबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19321 इंदौर-पटना एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्‍जैन-मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी।
  • 12, 13 एवं 15 अक्‍टूबर को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11125 रतलाम-ग्‍वालियर एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-इंदौर-देवास-मक्‍सी चलेगी।
  • 11 एवं 14 अक्‍टूबर को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 21125 रतलाम-भिंड एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-इंदौर-देवास-मक्‍सी चलेगी।
  • 13 अक्‍टूबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22645 इंदौर-त्रिवेंद्रम उत्‍तर एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-देवास-मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी। इस दौरान इसका मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  • 10 से 14 अक्‍टूबर तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19303 इंदौर-भोपाल एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्‍जैन- मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी।
  • 12 अक्‍टूबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12913 इंदौर-नागपुर एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्‍जैन-मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी।
  • 12 अक्‍टूबर को डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19301 डॉ. अंबेडकर नगर-यशवंतपुर एक्‍सप्रेस वाया इंदौर-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्‍जैन- मक्‍सी-संत हिरदाराम नगर चलेगी।
  • 11 अक्‍टूबर को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्‍पेशल वाया रतलाम-नागदा-कोटा-सोगरिया-रुठियाई-गुना-बीना चलेगी।

इन डाउन ट्रेनों के रूट भी बदले

  • 11 अक्‍टूबर को नाहरलगून से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09526 नाहरलगून-हापा स्‍पेशल वाया ग्‍वालियर-रुठियाई-कोटा-नागदा चलेगी।
  • 10 से 14 अक्‍टूबर तक प्रयागराज से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी एवं देवास स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  • 10-14 अक्‍टूबर तक श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा-डॉ. अंबेडकर नगर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी।
  • 11 अक्‍टूबर को ग्‍वालियर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22194 ग्‍वालियर-दौंड एक्‍सप्रेस वाया ग्‍वालियर-रुठियाई-कोटा-नागदा चलेगी।
  • 10 अक्‍टूबर को पटना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19314 पटना-इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  • 10 से 14 अक्‍टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी।
  • 12 अक्‍टूबर को साईं नगर शिरडी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 04716 साईं नगर शिर्डी-बीकानेर स्‍पेशल वाया भोपाल-निशातपुरा-बीना-गुना-सोगरिया-कोटा चलेगी।
  • 13 अक्‍टूबर को दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्‍लोन वाया गुना-रुठियाई-कोटा-नागदा चलेगी।
  • 13 अक्‍टूबर को बढ़नी से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल वाया बीना-गुना-सोगरिया-कोटा-नागदा चलेगी।
  • 11 अक्‍टूबर को सूबेदारगंज से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09118 सूबेदारगंज-उधना स्‍पेशल वाया ग्‍वालियर-रुठियाई-कोटा-नागदा चलेगी।
  • 12 से 14 अक्‍टूबर तक रीवा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11703 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  • 13 एवं 14 अक्‍टूबर को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20843 बिलासपुर भगत की कोठी एक्‍सप्रेस वाया भोपाल-निशातपुरा-बीना-गुना-सोगरिया-कोटा चलेगी।
  • 11 अक्‍टूबर को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 20845 बिलासपुर बीकानेर एक्‍सप्रेस वाया भोपाल-निशातपुरा-बीना-गुना-सोगरिया-कोटा चलेगी।
  • 13 अक्‍टूबर को पटना से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19322 पटना इंदौर-एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  • 12 अक्‍टूबर को कामाख्‍या से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19306 कामाख्‍या-डॉ. अंबेडकर नगर एक्‍सप्रेस वाया हिरदाराम नगर-मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  • 10, 13 एवं 14 अक्‍टूबर को ग्‍वालियर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 11126 ग्‍वालियर-रतलाम एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी।
  • 11 एवं 12 अक्‍टूबर को भिंड से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 21126 भिंड-रतलाम एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी।
  • 10 एवं 11 अक्‍टूबर को ऊना हिमाचल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी।
  • 11 अक्‍टूबर को त्रिवेंद्रम नॉर्थ से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22646 त्रिवेंद्रम नॉर्थ इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-मक्‍सी-देवास-इंदौर चलेगी। इस ट्रेन का मक्‍सी स्‍टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है।
  • 10 से 14 अक्‍टूबर तक भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19304 भोपाल-इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर- मक्‍सी-उज्‍जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-इंदौर चलेगी।
  • 13 अक्‍टूबर को नागपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12914 नागपुर-इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर- मक्‍सी-उज्‍जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-इंदौर चलेगी।
  • 11 एवं 13 अक्‍टूबर को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22912 हावड़ा-इंदौर एक्‍सप्रेस वाया संत हिरदाराम नगर-मक्‍सी-उज्‍जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-इंदौर चलेगी।
  • 14 अक्‍टूबर को कटिहार से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्‍पेशल वाया बीना-गुना-रुठियाई-सोगरिया-कोटा-नागदा-रतलाम चलेगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News