यात्रियों को होगी असुविधा, लंबे समय के लिए ग्वालियर-बरौनी मेल निरस्त | Passengers inconvenience Gwalior Barauni mail canceled long time | Patrika News h3>
झांसीPublished: Oct 07, 2023 05:22:32 am
पहले अगस्त से सितंबर तक निरस्त रह चुकी है ग्वालियर बरौनी मेल एक बार फिर न चलने की तैयारी में है। इस ट्रेन को अक्टूबर महीने में लंबे समय के लिए निरस्त किया गया है। अब 11 से 19 और 12 से 20 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दी गई है ग्वालियर-बरौनी- ग्वालियर मेल।
ग्वालियर-बरौनी मेल।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ग्वालियर-बरौनी मेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बार फिर से निराश करने वाला फरमान जारी कर किया है। झांसी के लिए महत्वपूर्ण कही जाने वाली बरौनी मेल को एक बार फिर लम्बे समय के लिए रेल प्रशासन निरस्त करने जा रहा है। विकास कार्यों के चलते यह ट्रेन 9 दिन तक सेवाएं नहीं देगी। ऐसे में यदि आपने भी आगामी दिनों में बरौनी मेल से यात्रा करने की योजना बना ली है। तो एक बार यह समाचार जरूर पढ़ लें। दोनों ओर से बरौनी मेल को डेढ़ सप्ताह के लिए निरस्त किया गया है।