यहां हनुमानजी ने फाइनल किया प्रत्याशी का नाम, निर्विरोध हो गया चुनाव | mp panchayat election member elected by hanuman ji | Patrika News

119
यहां हनुमानजी ने फाइनल किया प्रत्याशी का नाम, निर्विरोध हो गया चुनाव | mp panchayat election member elected by hanuman ji | Patrika News

यहां हनुमानजी ने फाइनल किया प्रत्याशी का नाम, निर्विरोध हो गया चुनाव | mp panchayat election member elected by hanuman ji | Patrika News

राजधानी भोपाल में भी लोकतंत्र का अनूठा चुनाव देखने को मिल रहा है। यहां जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार का चयन भगवान हनुमान ने कर दिया। दरअसल, जिले की फंदा जनपद पंचायत के वार्ड 12 से जिला सदस्य के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपना फार्म भरा था। शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी। अंतिम तारीख तक तीन में से दो उम्मीदवारों के चुनाव से हटने पर सहमति बनी। ग्रामीणों के बीच यह सब तय किया गया था। अब कौन बैठेगा और कौन निर्विरोध निर्वाचित होगा, इसे लेकर संशय उत्पन्न हो गया। इस पर ग्रामीणों ने अनूठा तरीका निकाला।

भगवान हनुमान के भरोसे हुआ चुनाव

ग्रामीणों ने उम्मीदवारों का चयन भगवान भरोसे छोड़ दिया। यहां के हनुमान मंदिर में तीनों उम्मीदवारों के नाम की पर्ची डाली गई, जिसके बाद एक पर्ची निकाली गई, उसे ही प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। हनुमानजी के चरणों में रखकर जो पर्ची निकाली गई, उसमें बावड़िया कला के लाल सिंह गुर्जर का नाम था। उस मौके पर वहां उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने हंसी-खुशी बाकी उम्मीदवारों को भी राजी कर लिया। और इस तरीके से फंदा जिला पंचायत के वार्ड 12 से लाल सिंह गुर्जर को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इसमें जमुनिया के नरेंद्र मीना और डंगरौली के बृजेश मीणा ने भी खुशी-खुशी अपनी सहमति दे दी।

ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल

लोकतंत्र के इस रंग को देख सभी लोग बावड़िया, जमुनिया और डंगरौली के लोगों की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे ही सदभाव से यदि प्रत्याशियों का चयन होगा तो मतभेद कम विकास ज्यादा किया जा सकेगा।

तीन चरण

पहला चरण 25 जून
दूसरा चरण 1 जुलाई
तीसरा चरण 8 जुलाई

एक नजर

पहले चरण में 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। 8702 ग्राम पंचायत है। जिसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायत के पद पर चुनाव होंगे। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है, इसके लिए मतदान केंद्र 23988 बनाए गए हैं।

तीसरा चरण में 92 जनपद पंचायत के पद चुनाव होंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत की संख्या 6649 है। 20606 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

किसके कितने पद

प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य 875, 313 जनपद पंचायतों के 6771 सदस्य औऱ सरपंच 22921 हैं। कुल 3 लाख 63 हजार 726 पदों पर चुनाव हो रहे हैं।

3 करोड़ 93 लाख मतदाता

मध्य प्रदेश में कुल 3 करोड़ 93 लाख 78 हजार 502 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 3 लाख 14 हजार 793 हैं। महिला मतदाता 1 करोड़ 90 लाख 62 हजार 749 हैं। अन्य मतदाता 960 हैं। प्रदेश में 71 हजार 643 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 4.25 लाख कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

इस दिन आएगा रिजल्ट

पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य का रिजल्ट 14 जुलाई को आएगा।
जिला पंचायत का रिजल्ट 15 जुलाई आएगा।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News