मोबाइल फटने की अफवाह में ट्रेन की चैन खींची: रेल से उतर कर भागे पैसेंजर, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए; कई घायल होने की आशंका – Dholpur News

6
मोबाइल फटने की अफवाह में ट्रेन की चैन खींची:  रेल से उतर कर भागे पैसेंजर, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए; कई घायल होने की आशंका – Dholpur News

मोबाइल फटने की अफवाह में ट्रेन की चैन खींची: रेल से उतर कर भागे पैसेंजर, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए; कई घायल होने की आशंका – Dholpur News


धौलपुर जिले के पास मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र में रविवार शाम ट्रेन में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह पर पैसेंजर ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर दौड़ने लगे। कोच में किसी ने मोबाइल फटने की सूचना दी और चेन पुल की थी। इसी दौरान दूसरी लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। मामला उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर–धौलपुर रेलखंड पर खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का है। दूसरी लाइन से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। घटना के बाद रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। चेन पुलिंग के बाद सेक्शन में रुकी ट्रेन रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो–उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को लगभग 4:15 बजे हेतमपुर (HET) और धौलपुर (DHO) स्टेशन के बीच सेक्शन में रुक गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इंजन से दूसरे जनरल कोच में किसी यात्री द्वारा अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की गई थी, जिसके कारण ट्रेन को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। मोबाइल ब्लास्ट की चर्चा से फैली दहशत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के एक डिब्बे में मोबाइल फटने जैसी घटना की चर्चा के बाद यात्रियों में घबराहट फैल गई। बागेश्वर धाम से लौट रही महिला यात्री पूजा ने बताया कि ट्रेन रुकते ही कई यात्री जल्दबाजी में नीचे उतर गए। हालांकि मोबाइल ब्लास्ट की घटना और उसके वास्तविक कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी लाइन से आई ट्रेन की चपेट में आए यात्री प्राप्त प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, ट्रेन से उतरकर कुछ यात्री समीपवर्ती रेल लाइन पर चले गए थे। इसी दौरान अप दिशा से आ रही गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर–सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। ट्रैक पर मौजूद कुछ यात्री इसकी चपेट में आ गए, जिससे कई लोगों के हताहत होने और अनेक यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचीं रेलवे और प्रशासनिक टीमें हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है तथा घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की संख्या पर आधिकारिक बयान का इंतजार रेलवे अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। रेल प्रशासन की अपील उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में चलती अथवा रुकी हुई ट्रेन से बिना अनुमति नीचे न उतरें तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News