Advertising
Home Top stories मोदी सरकार के 11 वर्ष पर सोनभद्र में लगी प्रदर्शनी: राज्यमंत्री...
Advertising
<

मोदी सरकार के 11 वर्ष पर सोनभद्र में लगी प्रदर्शनी: राज्यमंत्री ने कहा-अब भारत आतंकी ठिकानों पर घर में घुसकर करता है कार्रवाई – Sonbhadra News

0
मोदी सरकार के 11 वर्ष पर सोनभद्र में लगी प्रदर्शनी:  राज्यमंत्री ने कहा-अब भारत आतंकी ठिकानों पर घर में घुसकर करता है कार्रवाई – Sonbhadra News

मोदी सरकार के 11 वर्ष पर सोनभद्र में लगी प्रदर्शनी: राज्यमंत्री ने कहा-अब भारत आतंकी ठिकानों पर घर में घुसकर करता है कार्रवाई – Sonbhadra News

मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यमंत्री संजीव गोंड।

सोनभद्र के भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने किया।

राज्यमंत्री संजीव गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई ताकत और दिशा पाई है। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को नष्ट कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब भारत केवल शांति की बातें नहीं करता, बल्कि आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई भी करता है।”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते’ का सिद्धांत अपनाते हुए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। संकट के समयों में विश्वभर से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध कर दिया गया है कि यह सरकार न केवल सीमाओं के भीतर, बल्कि पूरी दुनिया में भारतीयों की सुरक्षा के लिए समर्पित है।

Advertising

राज्यमंत्री गोंड ने नक्सलवाद पर मोदी सरकार की सख्त नीति की सराहना करते हुए कहा कि आज नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में भारी कमी आई है और नक्सली घटनाओं में 70% की गिरावट दर्ज की गई है।

देश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। वैश्विक डिजिटल लेन-देन का 49% भारत में हो रहा है। भारत का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

मध्यम वर्ग के लिए नई टैक्स व्यवस्था को बड़ी राहत बताते हुए उन्होंने कहा कि अब 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 99% गांव सड़क से जुड़े हैं, प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है, रेलवे बजट 9 गुना बढ़ाया गया है, और देश में 136 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

हवाई यात्रा को आम आदमी के लिए किफायती बनाने की दिशा में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आमजन को उड़ान का हक दिलाने का सपना साकार किया है।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की योजनाओं और 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को पोस्टर, ग्राफिक्स और डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जिसे देखने के लिए कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भीड़ उमड़ी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising