मोदी की नई कैबिनेट में जीतन मांझी बनेंगे मंत्री; मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आया फोन, चर्चा में कई नाम

8
मोदी की नई कैबिनेट में जीतन मांझी बनेंगे मंत्री; मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आया फोन, चर्चा में कई नाम

मोदी की नई कैबिनेट में जीतन मांझी बनेंगे मंत्री; मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए आया फोन, चर्चा में कई नाम

ऐप पर पढ़ें

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही मोदी के नए कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री बनेगा। इसी भी चर्चा तेज हो गई है। अगर बात बिहार की करें तो भाजपा के अलावा एनडीए के घटक दल जेडीयू, लोजपा-आर और हम से भी मंत्री बनाए जाएंगे। जिसमें कई नेताओं के पास फोन भी जाने शुरू हो गए हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा संरक्षक सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन आया। इसके अलावा कई और नामों की भी चर्चा है

HAM के प्रवक्ता श्याम सुंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात पार्टी संस्थापक जीतन मांझी को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन आया था। और अब तय माना जा रहा है कि मोदी की नई कैबिनेट में जीतन मांझी को बड़ी जिम्मेदरी मिल सकती है। और मंत्री पद भी तय माना जा रहा है। जीतन मांझी ने एनडीए प्रत्याशी के तौर पर गया गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। और जीत दर्ज की थी। बीते साल जीतन मांझी एनडीए में शामिल हुए थे। इसके अलावा जेडीयू के भी 3-4 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसमें कई नाम चर्चा में हैं। जेडीयू कोटे के संभावित मंत्रियों में ललन सिंह, संजय झा, रामनाथ ठाकुर और  कौशलेन्द्र कुमार के नाम रेस में है। 

यह भी पढ़िए- मोदी कैबिनेट 3.0 में बढ़ेगी बिहार की हिस्सेदारी, बीजेपी और जेडीयू से रेस में ये नाम

इसके अलावा बीजेपी के जिन नामों की चर्चा है। उनमें मौजूदा मंत्री गिरीराज सिंह और नित्यानंद राय के अलावा मंत्री बनने वालों की रेस में जर्नादन सिंह सीग्रीवाल, राजीव प्रताप रूडी का नाम आगे चल रहा है। वहीं दरभंगा से गोपालजी ठाकुर भी रेस में हैं। और बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल की भी चर्चा है। वहीं लोजपा आर के अध्यक्ष और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान को भी मंत्री पद मिलने जा रहा है। हालांकि पूरी तस्वीर शपथ ग्रहण के बाद ही साफ हो सकेगी। 

यह भी पढ़िए- मोदी कैबिनेट 3.0 में बिहार से 7-8 सांसदों को मिल सकती है जगह, एक जाति से एक मंत्री फॉर्मूला : सूत्र

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। और इस बार मोदी कैबिनेट पहले से बड़ा हो सकता है। जिसमें 60 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।  इस बार भाजपा के पास अपना बहुमत नहीं है और वह गठबंधन के बहुमत के साथ सरकार बना रही है, इसलिए इस बार सरकार में सहयोगी दलों की संख्या तो ज्यादा होगी ही, मंत्रिपरिषद का आकार भी पिछली दोनों बार की तुलना में ज्यादा बड़ा होगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News