मोतिहारी में ऑनर किलिंग,10 दिन में 2 बेटियों की हत्या: पहली नाबालिग थी, माता-पिता ने मार डाला; दूसरी का शादी के बाद अफेयर था – Motihari (East Champaran) News h3>
मोतिहारी में 10 दिन के भीतर 2 ऑनर किलिंग के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामले में पिता ने अपनी-अपनी बेटी की हत्या की है। दोनों मामले लव अफेयर से जुड़े हैं। पहला केस, 20 जनवरी की रात का है। जहां मां-पिता, भाई और चाचा ने मिलकर लड़की की हत्या कर दी। इस
.
देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी पिता, भाई गुड्डू कुमार और चाचा चतुरी सहनी को गिरफ्तार किया। वहीं, मां कांती देवी मौके से फरार हो गई। परिजन लड़की के लव अफेयर से परेशान थे।
वहीं, दूसरा मामला 11 जनवरी का है, जहां माता-पिता ने मिलकर 20 साल की बेटी की हत्या कर दी। फिर शव को नगर में फेंक दिया था। जांच में पता चला कि रोशनी का दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम संबंध था। इसी बात से नाराज होकर घरवालों के घटना को अंजाम दिया है।
खेत में फेंका लड़की अमीषा का शव।
2024 से चल रहा था अफेयर
पहली घटना मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खरार पंचायत की है। मृतक की पहचान गणेश सहनी की बेटी अमीषा कुमारी (15) के रूप में हुई है। साल 2024 से लड़की का गांव के ही एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 2025 में दोनों शादी करना चाहते थे। अमीषा ने अपने परिजनों से इस संबंध में बात की थी, लेकिन उसके माता-पिता नहीं माने।
17 जनवरी से घरवालों से हो रही थी लड़ाई
17 जनवरी से लगातार अमीषा की घरवालों से लड़ाई हो रही थी। हर दिन के झगड़े से परेशान होकर पिता गणेश सहनी ने हत्या की योजना बनाई। 20 जनवरी की रात पूरे परिवार ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद रात करीब 10 बजे लड़की जब अपने कमरे में सोने गई, तो माता-पिता, चाचा-भाई ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस गिरफ्त में अमीषा के भाई और पिता।
शव फेंकते हुए ग्रामीण ने देखा
सुनसान जगह देखकर गणेश सहनी जैसे ही शव को फेंकने वाला था, तभी एक ग्रामीण ने उसे देख लिया। मौके से निकलकर उसने कल्याणपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस 1 घंटे के अंदर मौके पर पहुंची और ग्रामीण की सूचना के अनुसार शव को कब्जे में लिया। फिर ग्रामीण के कहे अनुसार, पुलिस आरोपी व्यक्ति के घर पहुंची। वहां से आरोपी पिता, भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मां घर से फरार हो गई।
SDPO सतेंद्र सिंह ने बताया कि ‘एसपी स्वर्ण प्रभात को इस घटना की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, आरोपी मां की तलाश जारी है।’
नहर के पास मिली लाश
दूसरी घटना मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र की है। जहां तिरहुत कनाल नहर के पास से 12 जनवरी को एक 20 साल की युवती का शव मिला था। इस मामले का खुलासा 19 जनवरी को हुआ। युवती की पहचान रोशनी कुमारी (20) के रूप में की गई थी।
सदर SDPO जीतेश पांडे ने बताया कि ’10 जनवरी की रात युवती की हत्या कर शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया था। शव 12 जनवरी को मिला। जांच की गई तो पता चला कि युवती की हत्या उसके माता-पिता ने की थी।
नहर के पास फेंका मिला था शव।
शादी के बाद भी प्रेमी से था अफेयर
दरअसल, 2 साल से रोशनी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रोशनी के माता-पिता लड़के को पसंद नहीं करते थे। इसी वजह से उन्होंने 7 महीने पहले रोशनी की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरे व्यक्ति से करा दी थी। इसके बाद लगातार रोशनी अपने ससुराल से भाग कर प्रेमी के पास आ जाती थी।
इससे नाराज होकर उसके माता-पिता और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर रोशनी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को तिरहुत कनाल में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता विनोद प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार मां की तलाश जारी है।
—————————————–
ये भी पढ़ें…
31 के लड़के से 61 की उम्र में अफेयर:बेडरूम में पकड़ाए, 75 साल के पति का मर्डर फिर बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को 36 चाकू मारे
तारीख- 15 अक्टूबर
जगह- पटना का नेहरू नगर
नेहरू नगर रोड नंबर 2 के सुजाता निवास में दोपहर 12 बजे तक सब ठीक था। साढ़े 12 बजे के करीब इस घर में एनके श्रीवास्तव (75) और उनकी पत्नी सुजाता देवी (61) की लाश मिली। एनके श्रीवास्तव का शव बेडरूम में पड़ा था। सुजाता देवी की बॉडी किचन में थी। पुलिस मौके पर पहुंची। पटना सेंट्रल SP स्वीटी सहरावत ने बयान दिया कि मामले में किसी बाहरी का हाथ नहीं लग रहा है। लूटपाट भी नहीं हुई है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पूरी खबर पढ़िए