मोकामा में बंटने लगे लड्डू, जश्न में आरजेडी कार्यकर्ता, पूर्व सीएम मांझी ने भी दे दीं शुभकामनाएं h3>
Bihar Byelection Results: बिहार की मोकामा सीट पर ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह (Anant Singh) का जलवा बरकरार नजर आ रहा है। यही वजह है कि काउंटिंग के बीच ही वहां आरजेडी कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया। मिठाईयां बांटी जा रही। विधानसभा की दो सीटों गोपालगंज और मोकामा में हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। जिसमें मोकामा सीट पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने शुरू से ही बड़ी बढ़त बना रखी है। वो अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी कैंडिडेट सोनम देवी से करीब 16 हजार वोटों से आगे हैं। यही वजह है कि काउंटिंग के बीच ही पूर्व सीएम जीतनराम मांझी (Jitanram Manjhi) ने ट्वीट किया है। उन्होंने महागठबंधन को मोकामा (Mokama Upchunav Results 2022) जीत की अग्रिम बधाई दी है।
जीतनराम मांझी ने किया ये ट्वीट
HAM पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी ने रविवार सुबह 9.42 बजे एक ट्वीट किया। मोकामा-गोपालगंज सीट पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हुए करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा ही हुए थे। तभी पूर्व सीएम मांझी का ट्वीट आया, ‘मोकामा जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।’ उनके इस ट्वीट से साफ हो गया कि वो लगातार उपचुनाव की काउंटिंग पर नजर बनाए हैं। यही वजह है कि मोकामा में महागठबंधन उम्मीदवार की लगातार बढ़त के बाद वो ये शुभकामना ट्वीट करने से खुद को नहीं रोक पाए।
मोकामा में जीत की ओर आरजेडी की नीलम देवी, कहा- जनता मालिक होती है
मोकामा विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी की नीलम देवी को 20 राउंड की काउंटिंग के बाद करीब 16 हजार से अधिक मतों की बढ़त मिली हुई है। हालांकि, नीलम देवी का कहना है किय यह बढ़त और भी बड़ी होगी। जनता का आशीर्वाद प्राप्त है और जनता ही मालिक होती है। जनता ही जीत दिलाती है।
मोकामा में नीलम देवी आगे, आरजेडी कार्यकर्ता बांटने लगे लड्डू
सुबह से जानिए मोकामा सीट पर काउंटिंग का अपडेट
मोकामा विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई। 16 राउंड की गिनती के बाद आरजेडी प्रत्याशी नीलम देवी 14717 वोट से आगे। नीलम देवी को 62311 वोट आए, बीजेपी की सोनम देवी को 47594 मत मिले। वहीं 12वें राउंड तक आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी को 46096 वोट आए। दूसरी ओर बीजेपी की सोनम देवी को 33944 मत मिले थे। इस तरह से महागठबंधन प्रत्याशी 12152 वोट से आगे थीं।
Gopalganj Byelection Results: गोपालगंज उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरू, देखिए क्या है तैयारी
शुरू से आरजेडी ने बनाए रखी बढ़त
मोकामा में पहले दौर की मतगणना के बाद राजद उम्मीदवार नीलम देवी को 4,159 और बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी को 3,508 मत मिले। बिहार के मोकामा और गोपालगंज दो सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव हुए। मोकामा महागठबंधन को बढ़त तो दूसरी ओर गोपालगंज में बीजेपी मजबूत नजर आ रही। दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 619 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दोनों सीट पर उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें नौ गोपालगंज और छह मोकामा से हैं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News