मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान रुकवाया; चहल और धनश्री का 4 साल बाद तलाक; IPL में गेंद पर लार लगाने से बैन हटा

6
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान रुकवाया; चहल और धनश्री का 4 साल बाद तलाक; IPL में गेंद पर लार लगाने से बैन हटा

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान रुकवाया; चहल और धनश्री का 4 साल बाद तलाक; IPL में गेंद पर लार लगाने से बैन हटा

  • Hindi News
  • National
  • NEWS 4 SOCIALMorning News Brief; Yuzvendra Chahal Divorce | Nitish Kumar Controversy

1 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर बिहार के पटना से रही, CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान शुरू होने से पहले रुकवा दिया, बाद में राष्ट्रगान के दौरान लोगों का अभिवादन करते दिखे। एक खबर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की रही।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. लोकसभा में यूनियन बजट 2025-26 पास होगा। BJP ने व्हिप जारी कर सभी सांसदों को मौजूद रहने को कहा है।
  2. RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बेंगलुरु में शुरू होगी। 3 दिन चलने वाली मीटिंग में संघ के 100 साल के काम और बांग्लादेश हिंसा पर चर्चा होगी।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. बिहार CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान रुकवाया, कहा- स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं

राष्ट्रगान के दौरान CM नीतीश कुमार पत्रकारों की ओर देखकर हाथ जोड़ रहे थे।

बिहार के CM नीतीश कुमार ने पटना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान शुरू होने से पहले रुकवा दिया। पाटलिपुत्र खेल परिसर के मंच पर अनाउंसमेंट हुआ कि कि सभी लोग राष्ट्रगान के लिए खड़े हो जाएं, लेकिन नीतीश ने मंच से इशारा किया कि पहले स्टेडियम का चक्कर लगाकर आते हैं। इसके बाद मंत्री विजय चौधरी ने राष्ट्रगान रुकवाया।

नीतीश स्टेडियम का चक्कर लगाकर आए तो राष्ट्रगान शुरू हुआ। राष्ट्रगान के बीच में ही नीतीश हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे। प्रधान सचिव दीपक कुमार ने उन्हें सावधान मुद्रा में रहने का इशारा किया, लेकिन वह तब भी नहीं माने और पत्रकारों की तरफ देखकर प्रणाम करने लगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर 13 महीने बाद खुला, आवाजाही शुरू; पंजाब में पुलिस-किसानों की झड़प

किसान संगठन सभी फसलों पर MSP की गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे थे।

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 13 महीने बाद ट्रैफिक बहाल हो चुका है। खनौरी बॉर्डर पर भी हरियाणा पुलिस ने दोनों लेन खोल दी हैं। 19 मार्च की रात पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को हटाया था। इसे लेकर पंजाब के सभी जिलों में किसानों ने प्रदर्शन किया। हरियाणा के किसानों ने CM नायब सैनी को मांगें मानने के लिए 1 महीने का अल्टीमेटम दिया है।

AAP-BJP ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बयान जारी कर किसानों को अपना समर्थन दोहराया और कहा कि पंजाब की इकोनॉमी की रक्षा के लिए रोड खोलना जरूरी था। BJP ने आरोप लगाया कि CM भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले ‘वोट हासिल करने’ के लिए धरने वाली जगहों को खाली करवाया। उधर, कांग्रेस ने कहा कि AAP और BJP आपस में मिले हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. चहल-धनश्री का 4 साल बाद तलाक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद फैमिली कोर्ट का फैसला

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा मुंबई की फैमिली कोर्ट से बाहर जाते हुए।

मुंबई की फैमिली कोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को मंजूरी दे दी है। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी, वे ढाई साल से अलग रह रहे थे। उनके बीच 4.75 करोड़ रुपए में सेटलमेंट हुआ है। चहल ने धनश्री को 2.37 करोड़ रुपए पहले ही दे दिए हैं। फैसला सुनाए जाने के दौरान दोनों कोर्ट में मौजूद थे।

चहल-धनश्री 1 घंटे कोर्ट रूम में रहे: कोर्ट में चहल और धनश्री करीब एक घंटे रहे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। दोनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। चहल की टीशर्ट पर ‘BE YOUR OWN SUGAR DADDY’ लिखा हुआ था। इसका मतलब है- ‘आर्थिक रूप से इंडिपेंडेंट होना’ और ‘अपना ख्याल खुद रखना’। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. IPL में गेंद पर लार लगाने से बैन हटा ; कोविड की वजह से BCCI ने रोक लगाई थी

तस्वीर IPL में गेंद को चमकाते विराट कोहली की है।

BCCI ने IPL-2025 में गेंद पर लार लगाने की रोक हटा दी है। बोर्ड की IPL कमेटी ने मुंबई में कप्तानों के साथ मीटिंग की। सहमति के बाद यह फैसला लिया। 2020 में कोरोना की वजह से ये रोक लगी थी। बॉल पर लार लगाने से गेंदबाजों को मदद मिलती है। इससे गेंद स्विंग अच्छी होती है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अब भी गेंद पर लार लगाने के पक्ष में नहीं है।

KKR-LSG का मैच कोलकाता से गुवाहाटी शिफ्ट: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच 6 अप्रैल (रामनवमी) को होने वाला IPL मैच कोलकाता से गुवाहाटी शिफ्ट किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि रामनवमी को विभिन्न मंदिरों में आयोजन होते हैं और जुलूस निकलते हैं। ऐसे में मैच के लिए सुरक्षा नहीं दे पाएंगे। पिछले साल भी रामनवमी के ईडन गार्डन्स से मैच शिफ्ट हुआ था।​​​​​ पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. छत्तीसगढ़ में दो मुठभेड़, 30 नक्सली मारे गए, बीजापुर में 26, कांकेर में 4 शव मिले

एनकाउंटर के बाद नक्सलियों के शव लेकर लौटते जवान।

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में 2 मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई। बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मारे गए। बीजापुर में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हुआ है।

2025 में 127 नक्सली मारे गए: इस साल छत्तीसगढ़ में अब तक हुए 8 अलग-अलग एनकाउंटर्स में 127 नक्सली मारे जा चुके हैं। इस दौरान 11 जवान शहीद हुए हैं। 8 फरवरी को बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए थे। 20-21 जनवरी को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मार गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. नागपुर हिंसा- मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 पर देशद्रोह का केस, 3 दिन बाद कर्फ्यू हटा औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर नागपुर में 17 मार्च को हिंसा हुई थी। मामले में मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हुआ है। फहीम पर 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा करने का आरोप है। पुलिस ने दंगा फैलाने के आरोप में 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विश्व हिंदू परिषद (VHP) के भी 8 कार्यकर्ता शामिल हैं। हिंसा प्रभावित सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया है।

पुलिस का दावा- हिंसा में बांग्लादेश कनेक्शन: पुलिस ने नागपुर हिंसा में बांग्लादेश कनेक्शन मिलने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पोस्ट पर एक यूजर से धमकी मिली है कि सोमवार का दंगा एक छोटी घटना थी, भविष्य में बड़े दंगे होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. ₹54 हजार करोड़ की डिफेंस डील को केंद्र सरकार की मंजूरी, सेना को मिलेंगी 307 हॉवित्जर तोपें केंद्र सरकार ने ₹54,000 करोड़ की डिफेंस इक्विपमेंट डील को मंजूरी दी है। इसके तहत एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग सिस्टम, T-90 टैंकों के नए इंजन और नौसेना के लिए वरुणास्त्र टॉरपीडो खरीदे जाएंगे। इसके साथ ही ₹7,000 करोड़ की लागत से 307 एडवांस तोपें (ATAGS) खरीदी जाएंगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: प्रधानमंत्री मोदी के 38 विदेश दौरों पर ₹258 करोड़ खर्च हुए: ₹23.89 करोड़ की अमेरिकी यात्रा सबसे महंगी; तीन साल में 38 विदेशी दौरे (पढ़ें पूरी खबर)
  2. स्पोर्ट्स: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया को मिलेगा ₹58 करोड़ कैश प्राइज: BCCI ने किया ऐलान; भारत ने न्यूजीलैंड को हरा कर 12 साल बाद खिताब जीता (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: चारधाम- हेमकुंड साहेब यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू: दर्शन के लिए टोकन सुविधा, 30 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, पहले गंगोत्री-यमुनोत्री खुलेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
  4. कोलकाता रेप-मर्डर केस: ट्रेनी डॉक्टर का डेथ सर्टिफिकेट जारी: हेल्थ सेक्रेटरी ने घर जाकर सौंपा; सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली डॉक्टर का तबादला (पढ़ें पूरी खबर)
  5. दिशा सालियान सुसाइड केस: पिता की हाईकोर्ट में याचिका: आदित्य ठाकरे पर FIR के साथ CBI जांच की मांग; सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं (पढ़ें पूरी खबर)
  6. टेक्नोलॉजी: मस्क के X ने भारत सरकार के खिलाफ याचिका लगाई: कर्नाटक हाईकोर्ट में कहा- अधिकारी कंटेंट ब्लॉक कर रहे, यह IT एक्ट का दुरुपयोग (पढ़ें पूरी खबर)
  7. स्पोर्ट्स: बॉक्सिंग 2028 ओलिंपिक से नहीं हटेगा: IOC की बैठक में इसके पक्ष में 100% वोट पड़े; 2023 में हटाने की प्लानिंग हुई थी (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: इजराइल ने गाजा में टैंक उतारे, जमीनी हमले शुरू: रक्षामंत्री काट्ज बोले- बंधक नहीं लौटाए तो हमास को पूरी तरह बर्बाद कर देंगे (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

यूट्यूब देखकर अपनी सर्जरी की, अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा

32 साल के शख्स राजाबाबू की ड्रेसिंग करते डॉक्टर।

मथुरा में पेट दर्द से परेशान एक युवक ने अपनी ही सर्जरी कर डाली। उसने यूट्यूब से इसका तरीका सीखा। मेडिकल स्टोर से एनेस्थीसिया इंजेक्शन, सर्जिकल ब्लेड और दवाएं खरीदीं। पेट में 7 सेंटीमीटर का चीरा लगाया, फिर 11 टांके लगाए। दर्द बढ़ने पर उसे अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

NEWS4SOCIALकी एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. IPL 2025 में नया क्या: पहली बार प्लेयर्स को मैच फीस भी मिलेगी: पांच टीमों के कप्तान नए, एक का मालिक ही बदल गया
  2. स्पॉटलाइट- अंतरिक्ष यात्रा के बाद सुनीता की नई परेशानियां: अंतरिक्ष से लौटे एस्ट्रोनॉट्स से धरती को खतरा, सुनीता विलियम्स को रखा निगरानी में
  3. IPL में चमक बिखेरेंगे 10 अनकैप्ड खिलाड़ी: सूर्यांश शेडगे हर चौथी बॉल पर छक्का लगाते हैं; 13 साल के वैभव पर भी नजरें
  4. क्या वोटर ID से आधार लिंक कराना ही होगा, कैसे होगी प्रक्रिया, क्या फायदे-नुकसान; लिंक नहीं कराया तो क्या होगा
  5. वीडियो कॉल से हनीट्रैप का शिकार हुआ रविंद्र: पाकिस्तानी महिला ने ISRO अफसर बनकर फंसाया, गगनयान से जुड़े सीक्रेट डॉक्यूमेंट लीक
  6. ब्लैकबोर्ड- गैंगरेप का झूठा केस, जंगलों में रहा: दो बार आत्महत्या की कोशिश, बीवी ने मुकदमा लड़ा, आज भी पड़ोसी मजाक उड़ाते हैं
  7. जरूरत की खबर- शुद्ध आटे की पहचान करें: रोटी बनाने से पहले जरूर चेक करें आटा, अपनाएं ये घरेलू टेस्ट
  8. शंभू-खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाने की इनसाइड स्टोरी: 72 घंटे पहले प्लानिंग, टकराव टालने को मीटिंग का दिन, पंधेर-डल्लेवाल की गैरमौजूदगी में एक्शन

इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

वृष राशि के लोगों को फायदा मिलेगा। कर्क और धनु राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक NEWS4SOCIALऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News