मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली CM ने कैबिनेट के साथ यमुना आरती की, पहले दिन आयुष्मान योजना को मंजूरी; यूपी में 92 हजार नौकरियां, छात्राओं को स्कूटी

2
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:  दिल्ली CM ने कैबिनेट के साथ यमुना आरती की, पहले दिन आयुष्मान योजना को मंजूरी; यूपी में 92 हजार नौकरियां, छात्राओं को स्कूटी

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली CM ने कैबिनेट के साथ यमुना आरती की, पहले दिन आयुष्मान योजना को मंजूरी; यूपी में 92 हजार नौकरियां, छात्राओं को स्कूटी

  • Hindi News
  • National
  • NEWS 4 SOCIALMorning News Brief; Delhi CM Rekha Gupta | Mahakumbh 2025

1 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर दिल्ली की रही, रेखा गुप्ता ने राज्य के 9वें CM के तौर पर शपथ ली। एक खबर यूपी सरकार के बजट की रही, जिसमें 92 हजार सरकारी नौकरियां देने की बात है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। इसमें राजनीति, खेल और कला जैसे अलग-अलग सेक्टर्स के लीडर शामिल होंगे।
  2. आज दक्षिण अफ्रीका में G20 विदेश मंत्रियों की बैठक का दूसरा दिन है। एस. जयशंकर और रूसी मंत्री सर्गेई लावरोव में बात हो सकती है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. दिल्ली CM रेखा ने वित्त अपने पास रखा, प्रवेश वर्मा को PWD समेत 5 विभाग, आशीष सूद को गृह

CM रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। वे CM की रेस में सबसे आगे थे।

रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं, वे शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गईं हैं। शपथ समारोह में PM मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 20 राज्यों के CM, डिप्टी CM मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे। शपथ के 4 घंटे के बाद ही विभागों का बंटवारा हुआ। वित्त और राजस्व विभाग मुख्यमंत्री के पास है। प्रवेश वर्मा को डिप्टी CM बनाया गया है। उन्हें PWD और विधायी मामलों की जिम्मेदारी मिली।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. दिल्ली CM ने शपथ के दिन यमुना आरती की; भाजपा के मेनिफेस्टो में यमुना साफ करने का वादा

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के साथ यमुना की आरती की।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने शपथ के दिन ही स्टेट कैबिनेट की मीटिंग ली। इसमें आयुष्मान भारत योजना लागू करने और विधानसभा के सत्र में 14 CAG रिपोर्ट्स पेश करने को मंजूरी दी। इससे पहले CM यमुना बाजार स्थित वासुदेव घाट पहुंची और कैबिनेट के साथ यमुना आरती की। BJP ने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा किया था। रेखा ने कहा, ‘यमुना को साफ करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता होगी’

रेखा बोलीं- मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी: शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’ जिस बंगले में केजरीवाल रहते थे, उसे BJP ने शीशमहल नाम दिया है। BJP का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. भारत ने जीत से की चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत, बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 229 रन का टारगेट दिया। भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। पहला मैच जीतकर भारत ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान पहुंच गया है। न्यूजीलैंड पहले नंबर पर है।

मैच के हाईलाइट्स: भारत से शुभमन गिल ने 101, केएल राहुल ने 41 और विराट कोहली ने 22 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 36 बॉल पर 41 रन बनाए। उन्होंने वनडे करियर में 11 हजार रन पूरे किए। रोहित, विराट कोहली के बाद सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले बैटर बने। मोहम्मद शमी ने 5, हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए। बांग्लादेश से तौहिद हृदोय ने शतक लगाया, रिशाद हुसैन को 2 विकेट मिले। पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. यूपी बजट- 92 हजार नौकरी, छात्राओं को फ्री स्कूटी, 9 लाख आउटसोर्स कर्मियों की सैलरी बढ़ाई यूपी सरकार ने 2025-26 का बजट पेश किया। 92 हजार से ज्यादा पदों भर्ती होगी। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए की जाएगी। इससे 9 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए 7 जिलों में हॉस्टल बनेंगे। 12वीं में अच्छे नंबर लाने वाली छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। आवारा पशुओं की पहचान के लिए टैगिंग की जाएगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. ट्रम्प ने जेलेंस्की को मामूली कॉमेडियन और तानाशाह कहा, जेलेंस्की ने कहा था- वो गलतफहमी में जी रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मामूली कॉमेडियन और तानाशाह कहा। ट्रम्प ने कहा-

एक मामूली कॉमेडियन ने अमेरिका को 350 बिलियन डॉलर खर्च करने के लिए मना लिया, वो भी ऐसी जंग के लिए जिसे कभी जीता नहीं जा सकता। बिना चुनाव वाले तानाशाह को जल्दी कुछ करना होगा नहीं तो उसके पास देश नहीं बचेगा। जेलेंस्की इस जंग को अमेरिका और ट्रम्प के बिना कभी सुलझा नहीं पाएंगे।

QuoteImage

इससे पहले जेलेंस्की ने कहा था कि ट्रम्प गलतफहमी में जी रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा-

QuoteImage

रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प का हम सम्मान करते हैं, लेकिन अफसोस की बात है वे गलत जानकारी के बुलबुले में जी रहे हैं। मेरी अप्रूवल रेटिंग की गलत जानकारी रूस ही अमेरिका को दे रहा है।

QuoteImage

दरअसल, यूक्रेन में राष्ट्रपति का कार्यकाल मई 2024 में खत्म हो चुका है। यूक्रेन में फरवरी 2022 से ही सैन्य शासन लागू है। इस वजह से राष्ट्रपति चुनाव स्थगित किए गए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: राहुल से पूछा- महाकुंभ जाएंगे, बोले- नमस्कार: रायबरेली में समोसे खाए, कहा- मायावती साथ देतीं, तो भाजपा जीत नहीं पाती (पढ़ें पूरी खबर)
  2. ज्यूडिशियरी: हाईकोर्ट जजों के खिलाफ लोकपाल जांच, सुप्रीम कोर्ट की रोक: SC ने कहा- यह बहुत परेशान करने वाला; केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया (पढ़ें पूरी खबर)
  3. क्राइम: बाबा सिद्दीकी मर्डर का आरोपी जीशान विदेश भागा: VIDEO में बोला- पाकिस्तानी डॉन ने भारत से निकाला; दुश्मनों को चेतावनी- सिक्योरिटी काम नहीं आएगी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. स्पोर्ट्स: रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल- 5वें दिन मुंबई को 323 रन चाहिए: 7 विकेट बाकी, केरल के खिलाफ गुजरात 28 रन से पीछे (पढ़ें पूरी खबर)
  5. इंटरनेशनल: ट्रम्प हर अमेरिकी परिवार को ₹4 लाख देंगे: रकम DOGE से हुई बचत से आएगी, 20% का इस्तेमाल सरकारी कर्ज घटाने में होगा (पढ़ें पूरी खबर)
  6. इंटरनेशनल: भारतीय मूल के काश पटेल FBI चीफ बने, अमेरिकी सीनेट ने मंजूरी दी (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए: इसमें 9 महीने की उम्र में किडनैप बच्चे की भी बॉडी; हमास शनिवार को 6 बंधक रिहा करेगा (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

म्यूनिख में 1,000 कब्रों पर QR कोड, किसने लगाया इसकी जानकारी नहीं

जर्मनी के म्यूनिख शहर के 3 कब्रिस्तानों में हजार से ज्यादा कब्रों पर QR कोड लगे मिले। इन्हें स्कैन करने पर दफनाए गए व्यक्ति से जुड़ी जानकारी दिखती है। हालांकि ये कोड किसने लगाए, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने कहा कि किसी को कोड लगाने वाले शख्स की जानकारी हो तो, सीमेट्री अथॉरिटी को बताएं।

NEWS4SOCIALकी एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

  1. महाकुंभ के पानी में भयंकर मल बैक्टीरिया, CM योगी बोले- पानी पीने लायक; अगर कोई इसे पी ले तो क्या होगा
  2. दिल्ली छोड़ेंगे केजरीवाल, आतिशी को जिम्मेदारी मिलेगी: पंजाब-गुजरात में पार्टी मजबूत करेंगे, करप्शन से बिगड़ी इमेज सुधारने पर फोकस
  3. नीरज चोपड़ा ने पहली बार सीक्रेट शादी पर बात की: ट्रेनिंग को बताया वजह, पत्नी हिमानी की पढ़ाई अभी बाकी; लव स्टोरी भी बताई
  4. सेहतनामा- किडनी में समस्या तो शरीर देता ये 10 संकेत: ये 8 बुरी आदतें हैं जिम्मेदार, डॉक्टर से जानें बचाव और सावधानियां
  5. दिवालिया हो गई थीं रश्मि देसाई: कार में सोना पड़ा; बिग बॉस गईं, वहां सुसाइड के ख्याल आए, सलमान ने समझाया, अब दूसरी इनिंग शुरू
  6. ब्लैकबोर्ड-कुंभ भगदड़ में मां मरीं, लेकिन लिस्ट में नाम नहीं: मुआवजा भी नहीं मिला; भगदड़ में फंसी तो कई लोग बदतमीजी भी करने लगे
  7. जरूरत की खबर- Wi-Fi लगाने आया व्यक्ति फ्रॉड तो नहीं: इंटरनेट कनेक्शन लेते हुए रहें सावधान, रखें इन 10 बातों का ख्याल

वृश्चिक राशि के लोगों के जरूरी काम आज पूरे हो सकते हैं। मीन राशि के लोगों को किसी के मार्गदर्शन से लाभ मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक NEWS4SOCIALऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News