मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: आर्मी बोली- 100 पाकिस्तानी जवान मारे; सुवेंदु ने कहा- ममता हारीं, इसीलिए PA की हत्या; UP में प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदले – Uttar Pradesh News
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: आर्मी बोली- 100 पाकिस्तानी जवान मारे; सुवेंदु ने कहा- ममता हारीं, इसीलिए PA की हत्या; UP में प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदले – Uttar Pradesh News h3>
नमस्कार, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर इंडियन आर्मी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें आर्मी ने बताया कि हमने 100 से ज्यादा पाकिस्तानी जवान मारे। उधर, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता को हराने की वजह से उनके PA की हत्या कर दी गई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि एक्टर विजय के मुख्यमंत्री बनने पर क्यों सस्पेंस है … ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. सेना बोली- ऑपरेशन सिंदूर में 100+ पाकिस्तानी जवान मारे गए, ऑपरेशन अभी भी जारी ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। सेना ने कहा कि पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहेगा। सेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 100 से ज्यादा जवानों और टेररिस्ट कैंप में 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है। एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने कहा;- पहलगाम हमले में मारे गए हमारे भाई-बहनों को हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसा हमला दोबारा न हो। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 100 से आतंकी मारे गए: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। पिछले साल 6-7 मई की रात पाकिस्तान में लगभग 100 किमी अंदर तक घुसकर 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। 24 मिनट के हमलों में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। पूरी खबर पढ़ें… 2. सुवेंदु बोले- ममता को हराया, इसलिए PA की हत्या; चंद्रनाथ की मां बोलीं- हार का बदला बेटे से लिया भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या इसलिए हुई, क्योंकि उन्होंने ममता को हराया है। उधर, चंद्रनाथ की मां ने कहा कि इस हार का बदला मेरे बेटे की हत्या करके लिया गया। कुछ नेताओं ने पहले धमकी दी थी कि 4 तारीख के बाद कोई बचा नहीं पाएगा। हमलावरों ने 7KM तक पीछा करके मारा: पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावरों ने रथ की गाड़ी का सात किमी तक पीछा किया था। मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी मिल गई है। बंगाल गवर्नर ने विधानसभा भंग की: पश्चिम बंगाल में राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी है। इसका मतलब है कि ममता कैबिनेट के किसी भी मंत्री के पास अब कोई पावर नहीं रहेगी। दरअसल, ममता ने बुधवार को कहा था कि वे सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगी। पूरी खबर पढ़ें… 3. तमिलनाडु गवर्नर बोले- विजय 118 विधायकों का समर्थन दिखाएं, तभी शपथ होगी तमिलनाडु में सरकार बनने को लेकर पेंच फंसा हुआ है। 108 सीटें हासिल करने वाली एक्टर विजय की पार्टी से राज्यपाल ने बहुतम के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा है। विजय की पार्टी के पास 113 विधायक हैं, जो बहुमत से 5 कम है। विजय के पास कांग्रेस का समर्थन: 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK के पास 108 सीटें हैं। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर यह 107 रह जाएंगी। कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत 118 ही रहेगा, इसलिए TVK को 11 और विधायक चाहिए। कांग्रेस के 5 विधायकों ने उन्हें समर्थन दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. ममता से मिलने बंगाल पहुंचे अखिलेश, बोले- दीदी हारी नहीं; भाजपा ने चुनाव लूटा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने उनके कोलकाता स्थित घर पहुंचे। भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश को गले लगाया। ममता भी अखिलेश को रिसीव करने के लिए गेट पर आईं। अखिलेश शॉल लेकर गए थे। वे जैसे ओढ़ाने के लिए आगे बढ़े, ममता ने कहा- इसकी क्या जरूरत थी? इस पर अखिलेश बोले, ‘दीदी, आप लड़ी हैं… आप हारी नहीं हैं।’ सपा प्रमुख की 3 बड़ी बातें… पूरी खबर पढ़ें… 5. यूपी में प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदलने का आदेश जारी, बकाया बिल 10 किस्तों में जमा कर सकेंगे यूपी सरकार ने बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में बदलने का फैसला किया था। गुरुवार को यूपी पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने इस बारे में सभी वितरण खंडों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब मई महीने का जून में आने वाला बिल पोस्टपेड होगा। यह पहले की तरह हर महीने की 10 तारीख को ही जनरेट होगा। 4 किस्तों में जमा करनी होगी सिक्योरिटी: कॉरपोरेशन ने आदेश में कहा है कि उपभोक्ताओं को पोस्टपेड की सिक्योरिटी राशि 4 बराबर किस्तों में जमा करनी होगी। वहीं, बिजली बकाया राशि भी 10 समान किस्तों में जमा कर सकेंगे। मैसेज और वॉट्सएप पर आएगा बिल: सिक्योरिटी राशि की पहली किस्त मई महीने की खपत के आधार पर जारी होने वाले बिल के साथ जून में जमा करनी होगी। बिजली का बिल उपभोक्ताओं को मैसेज और वॉट्सएप के जरिए भेजा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 6. बिहार में कैबिनेट विस्तार, सम्राट ने गृह समेत 6 विभाग रखे; विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग समेत 6 विभाग अपने पास रखे हैं। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन विभाग संभालेंगे। वहीं, विजय कुमार सिन्हा कृषि मंत्रालय संभालेंगे। नीतीश के बेटे हेल्थ मिनिस्टर बने: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। निशांत पहली बार मंत्री बने हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। 32 मंत्रियों ने पद की शपथ ली: पटना के गांधी मैदान में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और रालोमो के 1 मंत्री शामिल हैं। समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए हैं। प्रोग्राम की शुरुआत में सीधे राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बजाया जाना था। पूरी खबर पढ़ें… 7. रेलवे वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, AI बताएगा; अगस्त से सिस्टम लागू होगा भारतीय रेलवे अपना 40 साल पुराना टिकट रिजर्वेशन सिस्टम बदलने जा रहा है। अब AI बताएगा कि वोटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं। इससे टिकट कन्फर्म होने की भविष्यवाणी 53% से बढ़कर 94% तक सही हो गई है। यह सिस्टम अगस्त से लागू होगा। इसका मकसद बुकिंग को आसान और तेज बनाना है। ऐसा क्यों किया जा रहा है: मौजूदा रिजर्वेशन सिस्टम साल 1986 में शुरू हुआ था। पिछले 40 साल में इसमें कई छोटे बदलाव किए गए, लेकिन अब इसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से पूरी तरह नया किया गया है, ताकि इसकी क्षमता बढ़ाई जा सके। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… लेडी अफसर ने कैदी युवक से रचाई शादी MP के सतना सेंट्रल जेल की डिप्टी जेलर फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में सजा काट चुके धर्मेंद्र नाम के युवक से हिंदू तौर-तरीके से शादी कर ली। अभिलाष उम्रकैद की सजा काट चुका है। करीब 4 साल पहले जेल से रिहा हुआ था। हालांकि, फिरोजा के मुस्लिम परिजन इस रिश्ते से नाराज हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 NEWS4SOCIALकी एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक NEWS4SOCIALऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews