मैथमेटिकल व रीडिंग स्किल के विकास को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला – Banka News h3>
धोरैया | प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में शुक्रवार को मैथमेटिकल एवं रीडिंग स्किल के विकास को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में बच्चों को विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गणित एवं भाषा के विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया। सभी
.
बांका | एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार की शाम बांका पुलिस के द्वारा शहर के गांधी चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसको लेकर बांका टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दर्जनों दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गयी। इस दौरान बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों से जुर्माना के साथ पेंडिंग चालान काटा गया। जहां देर शाम तक 30 हजार जुर्माना वसूला गया। वहीं चारपहिया वाहनों का सीट बेल्ट व डिक्की आदि की जांच की गयी, हालांकि जांच के दौरान किसी भी वाहन से कोई संदेहास्पद वस्तु बरामद नहीं हुआ। इस मौके पर इंस्पेक्टर संदीप कुमार, एसआई अमरेंद्र कुमार, पवन कुमार, यातायात इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी, यातायात थाना में कार्यरत सार्जेन्ट प्रमोद कुमार सहित कई पुलिस मौजूद थे।
बौंसी | मंदार मेला एवं महोत्सव के लिए जिलाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण के बाद आदेश दिया जा रहा है। कई जगहों पर आदेश के बाद काम पूरे कर लिए गए हैं, क्योंकि कई ऐसे स्थान हैं। जहां अभी काम अधूरा है डीएम ने 10 जनवरी तक महोत्सव स्थल पर कार्यक्रम फाइनल करने का आदेश दिया था, मगर आज भी स्टेज पर बहुत सारे काम अधूरे पड़े है।
बाराहाट | बिजली विभाग की बिजली चोरी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को बिजली विभाग के जेई रविशंकर प्रसाद एवं उनकी टीम ने नेमुआ गांव पहुंचकर मुस्ताक पिता अब्दुल रजाक के घर में जांच पड़ताल किया, जहां बिजली चोरी करते पाया गया। जिसके विरुद्ध 11504 जुर्माना लगाया गया। वहीं मोहम्मद रजी अहमद पिता मोहम्मद रहीम के घर में भी सर्विस तार के अलावे अवैध तार लगाकर बिजली की खपत की जा रही थी, जिसमें 9953 रुपये का जुर्माना लगाया गया। मोहम्मद अशफाक पिता अब्दुल रजाक नेमुआ के घर में भी बिजली की चोरी की जा रही थी, जिसमें 16937 का जुर्माना लगाया गया। जानकारी के मुताबिक सदानंद ठाकुर पिता राम भजन ठाकुर ग्राम नेमुआ घर की जांच पड़ताल के दौरान बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिसके बाद उनपर भी 15085 का जुर्माना लगाया गया। सभी के विरुद्ध बाराहाट थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
रजौन | राजद के वरीय नेता रजौन प्रखंड के कठचातर गांव निवासी सुरेश यादव का आकस्मिक निधन होने पर इंडिया गठबंधन में शौक की लहर दौर गया है। ब्रेन हेमरेज होने के कारण राजद नेता की मौत हुई है।उनके निधन से धोरैया के विधायक का भूदेव चौधरी एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके आवास स्थान पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किया एवं परिवार के सदस्यों से मिलकर दु:ख के घड़ी में संबल प्रदान किया।मौके पर विधायक गुरुदेव चौधरी ने कहा कि सुरेश यादव राजद के सच्चे सिपाही थे। उनके अचानक निधन हो जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा ने दु:ख प्रकट करते हुए पार्टी के हरा गमछा से उनके पार्थिव शरीर को ढक कर अंतिम विदाई दिया।मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में गिरने के दौरान ब्रेन हेमरेज हो गया था।जिनका इलाज पटना में चल रहा था।जहां अचानक इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।उनकी मौत पर राजद के सुबालक दास,सुभाष यादव रणवीर यादव,जवाहर यादव,अरविंद यादव,प्रियरंजन रविदास,नंदू यादव,अवधेश यादव,रामविलास यादव,मनोज यादव, वीरेंद्र यादव,मिलन यादव,दिवाकर यादव आदि ने शोक प्रकट किया।
बौंसी | प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी 14 वां दिग्विजय मंदार मैराथन का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी सफलता एवं तैयारी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की पत्नी एवं बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्थानीय गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी ने विचार विमर्श कर कार्यक्रम को सफल बनाने व प्रचार प्रचार को लेकर तेजी से अभियान चलाने का निर्णय लिया। गांव-गांव तक माइकिंग के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से भी प्रदेश से लेकर अन्य राज्यों तक की जानकारी पहुंचाएगी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक संख्या में धावक यहां पहुंचकर प्रतियोगिता में शामिल हो सके। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 जनवरी को मंदार मैराथन मंदार में आयोजित किया जाना है। इस बैठक में व्यावसायिक संघ अध्यक्ष राजीव सिंह, निपू झा, देवाशीष पांडे, ब्रज किशोर सिंह, राजु सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा, शिबू शाह आदि कई लोग मौजूद थे।
बांका | जिला कल्याण पदाधिकारी बांका द्वारा अनुसूचित जनजाति सह शिक्षा बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालय ताराकुरा, चांदन का औचक निरीक्षण शुक्रवार को किया गया। उनके द्वारा जीविका द्वारा मेस संचालन एवं परिसर की साफ़ सफ़ाई की जांच की गई। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा शिक्षकों की संगोष्ठी भी की गई एवं विद्यालय- संचालन हेतु निर्देश दिए गए।