Advertising
<

मेरठ में अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की जांच में गड़बड़ी: 4 MM की पथरी को बता दिया 40 MM, शिकायत पर कहा हम किसी से नहीं डरते – Meerut News

4
मेरठ में अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की जांच में गड़बड़ी:  4 MM की पथरी को बता दिया 40 MM, शिकायत पर कहा हम किसी से नहीं डरते – Meerut News

मेरठ में अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की जांच में गड़बड़ी: 4 MM की पथरी को बता दिया 40 MM, शिकायत पर कहा हम किसी से नहीं डरते – Meerut News

मेरठ के मवाना में अल्ट्रसाउंड सेंटर में जांच के नाम पर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां मरीज की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में 10 गुना का अंतर आया है। जब पीड़ित ने इसकी शिकायत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर की तो संचालकों ने उसे डराया, धमकाया कहा कि हम किसी से नहीं

.

दो केंद्रों की जांच रिपोर्ट में बड़ा अंतर

स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर और दूसरे सेंटर की रिपोर्ट में मिली गड़बड़ी

मामला मवाना के स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर का है। यहां अस्सा गांव थाना बहसूमा निवासी एक युवक ने सीएमओ से शिकायत की है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को लंबे समय से पेट में दर्द था। इसके चलते वो अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने मवाना के स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गया। जहां जांच में पत्नी को 40.4 एमएम की पथरी बताई गई। साथ ही एक महंगा टेस्ट और लिखा गया कहा कि इसे जरूर करा लेना। साथ ही अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्टाफ ने कहा कि पथरी पित्त की थैली में है। बहुत बड़ी है ये गंभीर हालत है। इनका ऑपरेशन कराना पड़ेगा।

पीड़ित ने सीएमओ से की शिकायत

Advertising

दोनों जांच केंद्रों की रिपोर्ट आई गलती

रिपोर्ट लेकर पीड़ित अपनी मरीज के साथ मेरठ में डॉक्टर के पास आया। यहां अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया। डॉक्टर ने ऑपरेशन की डेट दे दी। ऑपरेशन से पहले जब डॉक्टर ने मरीज की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी तो कहा कि रिपोर्ट गड़बड़ लग रही है। डॉक्टर ने दोबारा जांच कराने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने मेरठ के सीला अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पत्नी का दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया। यहां की जांच रिपोर्ट में मरीज के पेट में कुल 4 एमएम की पथरी निकली।

इसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन से इंकार कर दिया। वहीं पीड़ित युवक जब दूसरी जांच रिपोर्ट लेकर दोबारा स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचा और दूसरी रिपोर्ट दिखाई तो सेंटर संचालक ने उसे डांट दिया। डांटकर कहा कि तुमसे जो होता है कर लो, ये हमारी गलती नहीं है। हमारी रिपोर्ट बिल्कुल सही है।

तीन लोगों की जांच समिति करेगी जांच

सीएमओ अशोक कटारिया का कहना है कि एक मामला सामने आया है, उसकी जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News